CM Bhagwant Mann: राज्य में कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। नशे और अपराध के खिलाफ काफी हद तक लगाम लग चुकी है। राज्य में अपराधियों के अंदर खौफ पैदा हो गया है। इसकी बीच पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
दरअसल पुलिस ने मात्र 6 घंटे के अंदर अगवा बच्ची को सही सलामत बरामद कर लिया, साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी खुद SAS NAGAR पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
पंजाब पुलिस के एक्शन से अपराधियों में हड़कंप
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जो एक कार से कुछ आदमी नीचे उतरते है और बच्चे को अपने साथ कार में बिठा लेते है। परिजनों द्वारा कार रोकने की कोशिश की थी, लेकिन कार चली जाती है। मात्र 6 घंटे के भीतर पुलिस ने केस को सुलझा लिया और बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया।
On May 19, 2026, an elderly woman informed the police that some people had blocked the road and forcibly taken the girl away. The police immediately registered an FIR and started technical investigation.(1/2)#MohaliPolice#SafetyFirst#YoursafetyOurPriority pic.twitter.com/VU6AncugHQ
— SAS NAGAR POLICE (@sasnagarpolice) May 20, 2026
पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार 19 मई 2026 को एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोगों ने सड़क रोककर एक बच्ची को जबरन अगवा कर लिया है। पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार 19 मई 2026 को एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोगों ने सड़क रोककर एक बच्ची को जबरन अगवा कर लिया है। पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी।
During the investigation, it came to light that the matter was related to a family dispute and custody of the girl. Mohali Police recovered the girl safely in just 6-7 hours and handed her over to the family. Further legal action is underway in the case.(2/2)
— SAS NAGAR POLICE (@sasnagarpolice) May 20, 2026
पुलिस ने आगे बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मामला पारिवारिक विवाद और बच्ची की हिरासत से जुड़ा है। मोहाली पुलिस ने महज 6-7 घंटों में बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिवार को सौंप दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।






