CM Bhagwant Mann: पंजाब में नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। आलम यह है कि नशे के खिलाफ जारी अभियान में अभी तक 61 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। इसी बीच पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
दरअसल एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने एसएएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में विदेशी गैंगस्टरों के एक प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया और एक .32 कैलिबर पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है।
पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने एसएएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में विदेशी गैंगस्टरों के एक प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया और एक .32 कैलिबर पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए।
In a major breakthrough, Anti-Gangster Task Force (#AGTF) Punjab, in a joint operation with SAS Nagar Police, apprehends a key operative of foreign-based gangsters and recovers one .32 calibre pistol along with five live cartridges.
Preliminary investigation reveals that the… pic.twitter.com/0qe02izCEH
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) May 1, 2026
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर काम कर रहा था और उसे ट्राइसिटी क्षेत्र में कई लक्ष्यों को निशाना बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में संभावित गंभीर आपराधिक गतिविधियों को सफलतापूर्वक टाल दिया गया है”।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिख रहा है असर
दी जानकारी के अनुसार “यह गिरफ्तारी 18 अप्रैल को चलाए गए पिछले संयुक्त अभियान के बाद हुई है, जिसमें चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था। नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।
Punjab Police Ind संगठित गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है”। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में लगातार राज्य में नशे और अपराध में कमी देखी जा रही है।






