CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को मिली बड़ी सफलता, विदेशी गैंगस्टरों के एक प्रमुख सहयोगी को किया गिरफ्तार, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। राज्य में अपराध और नशे में कमी देखी जा रही है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब में नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। आलम यह है कि नशे के खिलाफ जारी अभियान में अभी तक 61 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। इसी बीच पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

दरअसल एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ​​पंजाब ने एसएएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में विदेशी गैंगस्टरों के एक प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया और एक .32 कैलिबर पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है।

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ​​पंजाब ने एसएएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में विदेशी गैंगस्टरों के एक प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया और एक .32 कैलिबर पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर काम कर रहा था और उसे ट्राइसिटी क्षेत्र में कई लक्ष्यों को निशाना बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में संभावित गंभीर आपराधिक गतिविधियों को सफलतापूर्वक टाल दिया गया है”।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिख रहा है असर

दी जानकारी के अनुसार “यह गिरफ्तारी 18 अप्रैल को चलाए गए पिछले संयुक्त अभियान के बाद हुई है, जिसमें चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था। नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

Punjab Police Ind संगठित गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है”। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में लगातार राज्य में नशे और अपराध में कमी देखी जा रही है।

 

 

Exit mobile version