CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी बीच अमृतसर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नशे से लेकर पंजाब में कानून व्यवस्था में जबरदस्त सुधार देखने को मिल रहा है। नशे के खिलाफ जारी कार्रवाई पंजाब पुलिस रोजाना बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी कर रही है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है कि इसका असर भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच पुलिस ने सीमा पार अवैध हथियार तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से दी है।
पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी का किया भंडाफोड़
डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि एक बड़ी सफलता में, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार अवैध हथियार तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों और 1 नाबालिग को गिरफ्तार किया है और 5 अत्याधुनिक पिस्तौलें (ग्लेक 9 मिमी, पीएक्स5 .30 बोर, टॉरस 9 मिमी, ग्रेटा 9 मिमी (पाकिस्तान निर्मित) और एक .30 बोर), 34 जिंदा कारतूस और एक धारदार हथियार बरामद किए हैं।
In a major breakthrough, #Amritsar Commissionerate Police dismantles a cross-border illegal arms module, arrests 5 accused & 1 juvenile, and recovers 5 sophisticated pistols (Glock 9mm, PX5 .30 Bore, Taurus 9mm, Gretta 9mm Made in Pakistan, and one .30 Bore), 34 live cartridges,… pic.twitter.com/cQF4EBbPPp
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) March 6, 2026
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों के संपर्क में थे, हथियारों की खेप का समन्वय कर रहे थे और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में वितरित कर रहे थे।
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
अमृतसर के मकबूलपुरा पुलिस स्टेशन में शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अपनी शून्य-सहिष्णुता नीति पर अडिग है। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नशे के खिलाफ लगाम लगी है। इसके अलावा अपराधियों पर भी नकेल कसी जा रही है।






