CM Bhagwant Mann: पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क और संगठित अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के दौरान पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की ओर से अलग-अलग इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है। हालिया कार्रवाई में 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पंजाब पुलिस के मुताबिक अभियान के तहत राज्यभर में चिन्हित ठिकानों पर टारगेटेड रेड की गई। 11 सितंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार पुलिस ने एक ही अभियान के दौरान 607 जगहों पर छापेमारी कर 307 लोगों को गिरफ्तार किया। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी जानकारी।
अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 603 रेड की गईं। 325 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। 10 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 2 हथियार बरामद किए गए।
𝐃𝐚𝐲 𝟐𝟑𝟓 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
✔️ 603 raids conducted
✔️ 325… pic.twitter.com/jSgvCXz64o— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) September 13, 2026
इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 70,028 हो गई है।पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।
CM Bhagwant Mann सरकार के लिए क्यों अहम है अभियान?
पंजाब में कानून-व्यवस्था और नशे का मुद्दा राजनीतिक तौर पर भी काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में गैंगस्टर और ड्रग नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई भगवंत मान सरकार के लिए भी अहम है।
सरकार की कोशिश है कि अपराध और नशे के नेटवर्क पर लगातार दबाव बनाया जाए और राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाए। वहीं, पुलिस की ओर से लगातार की जा रही छापेमारी इसी रणनीति का हिस्सा है। वहीं पंजाब सरकार का कहना है कि इसके अलावा नशे के खिलाफ भी अलग से अभियान जारी है। आने वाले दिनों में पुलिस की यह कार्रवाई कितनी प्रभावी रहती है और गैंगस्टर नेटवर्क पर इसका कितना असर पड़ता है, इस पर नजर रहेगी।







