---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 420 अपराधियों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर लगातार कड़े कदम उठा रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 7, 2026 2:19 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर लगातार कड़े कदम उठा रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि हर रोज बड़ी संख्या में अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पंजाब पुलिस लगातार अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य में नशे और अपराध को लेकर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। साथ ही बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके अलावा पुलिस अपराध को लेकर भी पूरी तरह से एक्शन मोड में है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 633 रेड की गईं। 420 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

11 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 2 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 57,329 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों पर राज्यभर में चला विशेष अभियान

पंजाब पुलिस ने विभिन्न जिलों में एक साथ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी, अपराधियों के ठिकानों पर दबिश और संवेदनशील क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य संगठित अपराध, गैंगस्टर गतिविधियों और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था।

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann के सख्त निर्देशों का साफ असर देखने को मिल रहा है। साथ ही अपराध और नशे को लेकर काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अगस्त 7, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 7, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 7, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 7, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 7, 2026

Mohan Bhagwat

अगस्त 7, 2026