---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी. अवैध, हथियारों, ड्रग्स और नेटवर्क का किया पर्दाफाश, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस के एक्शन से हड़कंप मच गया है। जिसने अपराधियों और ड्रग्स तस्करों की नींद उड़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 5, 2026 3:11 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस के एक्शन से हड़कंप मच गया है। जिसके बाद स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। इसी बीच अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार अवैध हथियारों, ड्रग्स और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे और अपराध के खिलाफ काफी हद तक लगाम लग चुकी है। बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। अभी तक 65 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों और हवाला के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है और 1.035 किलोग्राम हेरोइन, 5 अत्याधुनिक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस और 5 लाख रुपये की नशीले पदार्थों की रकम बरामद की है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अपने विदेशी सहयोगियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप मंगवाते थे और उन्हें अपने विदेशी एजेंटों के निर्देश पर वितरित करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में से एक अफगान नागरिक है”।

CM Bhagwant Mann ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश

आगे दी जानकारी के अनुसार अमृतसर के छावनी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच जारी है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके और अन्य बरामदगी का पता लगाया जा सके। पंजाब पुलिस भारत नशीली दवाओं, अवैध हथियारों, हवाला गतिविधियों और संगठित अपराध के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता नीति के लिए दृढ़ संकल्पित है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रही है। अपराध और नशे के खिलाफ भी काफी हग तक लगाम लग चुकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026