CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 39 हजार से अधिक अपराधियों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ जारी एक्शन से अपराधियों के बीच डर का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस की तरफ से ताबड़तोड़ एक्शन जारी है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की तरफ से मिलकर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। जिसका असर साफ तोर पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। यही कारण है कि राज्य में कानून व्यवस्था पर भी काफी सुधार देखने को मिल रहा है।

इसके साथ ही नशे के रोकथाम के लिए पंजाब पुलिस के एक्शन से हड़कंप मच चुका है। आलम यह है कि अपराधी छुपे-छुपे घूमते दिख रहे है। इसी बीच एक बार फिर पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “लगातार जारी कार्रवाई के तहत, पंजाब पुलिस ने एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब के साथ मिलकर पूरे राज्य में टारगेटेड रेड कीं। इन छापों के दौरान गिरफ्तारियां हुईं, अवैध हथियार बरामद किए गए और वॉन्टेड अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी”।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन

गौरतलब है कि नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप मच गया है। सबसे खास बात है नशे के खिलाफ लगातार हो रहे कार्रवाई ने ड्रग्स तस्करों के अंदर डर पैदा हो गया है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य में अपराध और नशे पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। जिससे साफ तौर पर असर देखने को मिल रहा है।

 

 

 

 

Exit mobile version