---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के 345 दिन पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 26 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स बरामद, लाखों कैश बरामद; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के 345वें दिन पर पंजाब पुलिस ने ड्रग्स और लाखों कैश बरामद किए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 10, 2026 1:52 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के 345वें दिन पर पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पुलिस ने 26 किलोग्राम से अधिक की ड्रग्स बरामदगी की है। इसके अलावा लाखों कैश भी जब्त किए है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अभी तक 48 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके है। गौरतलब है कि पंजाब में नशे को लेकर पंजाब सरकार पूरी तरह से सख्त है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा पंजाब पुलिस ने सोमवार को 72 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 26.4 किलोग्राम हेरोइन, 772 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 12.17 लाख रुपये की नशीले पदार्थों की रकम बरामद किया है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई मे पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “राज्यव्यापी नशा-विरोधी अभियान को तेज करते हुए, पंजाब पुलिस ने सोमवार को 72 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 26.4 किलोग्राम हेरोइन, 772 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 12.17 लाख रुपये की नशीले पदार्थों की रकम बरामद की।

इसके साथ ही, महज 345 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या 48,331 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत, आज 21 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया गया”। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 72 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए गए है।

48 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

दी जानकारी के मुताबिक 345 दिनों में गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थों के तस्करों की संख्या – 48,331, पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई।
72 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार हुए है। कुल जब्त हेरोइन – 26.4 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 772 जब्त किए गए है। कुल बरामद मादक पदार्थों की रकम – 12.17 लाख रुपये है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों की जांच की।
21 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026