---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, पाकिस्तान से हो रहे हथियार तस्करी का किया पर्दाफाश; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: सीमा पार से हो रहे अवैध गतिविधियों पर पंजाब पुलिस ने पैनी नजर रख रखी है, और लगातार इसका पर्दाफाश कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 4, 2025 1:11 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: सीमा पार से हो रहे अवैध गतिविधियों पर पंजाब पुलिस ने पैनी नजर रख रखी है, और लगातार इसका पर्दाफाश कर रही है। इसी बीच पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार हथियार तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी को लेकर पुलिस सतर्क नजर आ रही है। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में राज्य में सुरक्षा व्यवस्था लगातार सुधर रही है। बता दें कि इसकी जानकारी डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से जानकारी दी गई है।

पाकिस्तान से हो रहे हथियार तस्करी का पंजाब पुलिस ने किया भंडाफोड़

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से जानकारी देते हुए लिखा कि “श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार हथियार तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इसमें मलोट से रवि सिंह और फिरोजपुर से उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया है।

उनके पास से दो 9mm पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जाँच से सीमा पार तस्करों से उनके संबंधों का पता चला है, जिनमें हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल एक प्रमुख पाकिस्तानी हैंडलर भी शामिल है”।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस को मिली खुली छूट

डीजीपी पंजाब पुलिस ने आगे लिखा कि “इस अभियान से न केवल हथियार बरामद हुए, बल्कि एक व्यापक हथियार तस्करी नेटवर्क का भी पर्दाफाश हुआ।

पूरी श्रृंखला का पता लगाने और मॉड्यूल को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए तकनीकी और वित्तीय जाँच चल रही है। Punjab Police Ind सीमा पार तस्करी नेटवर्क को खत्म करने और राज्य में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है”। बता दें कि आए दिन पंजाब पुलिस बॉर्डर पार से हो रही अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश कर रही है, साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026