CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। आलम यह है कि रोज रोज कई किलोग्राम ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है। साथ ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार हो रहे है। बता दें कि अभियान के 349वें दिन तक, 49 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार हो चुके है। जो एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। बता दें कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार नया इतिहास रच रही है। नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। सीएम मान की अगुवाई में पंजाब तेजी से बढ़ता हुआ राज्य बन चुका है, हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास देखने को मिल रहा है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल से दी है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी
पंजाब पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार राज्यव्यापी नशा-विरोधी अभियान को तेज करते हुए, पंजाब पुलिस ने 76 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 3.9 किलोग्राम हेरोइन, 526 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 11,500 रुपये की नशीले पदार्थों की रकम बरामद की।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟑𝟒𝟗 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Intensifying its statewide anti-drug campaign, Punjab Police arrested 76 drug smugglers and recovered 3.9 kg heroin, 526 intoxicant tablets/capsules, and ₹11,500 drug money.
36 persons were… pic.twitter.com/EiHpVSVnHo
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) February 14, 2026
36 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 76 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 349 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 49440 हो गई है।
सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस का जबरदस्त एक्शन
दी जानकारी के अनुसार पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 76 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार हो चुके है। कुल जब्त हेरोइन – 3.9 किलोग्राम
कुल जब्त अफीम – 7 किलोग्राम हो गई है। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 526 हो गई है। कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम -11500 रुपये हो गई है।
349 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 49440 है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर उनकी जांच की। 36 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।
