---Advertisement---

‘8 लाख से अधिक लोगों के राशन कार्ड काटकर..’ CM Bhagwant Mann ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए पंजाब के 8 लाख से अधिक लोगों के राशन कार्ड से नाम हटाने की बात कही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 23, 2025 4:37 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के 8 लाख से अधिक लोगों के राशन कार्ड काटकर लगभग 32 लाख लोगों को राशन से वंचित करने जा रही है। मालूम हो कि देशभर में करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज मिलता है। अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CM Bhagwant Mann ने पंजाब में आई बाढ़ पर भी अपनी बात कही और बताया कि कैसे उनकी सरकार स्थिति से निपट रही है।

CM Bhagwant Mann ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CM Bhagwant Mann ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “भाजपा की केंद्र सरकार पंजाब के 8 लाख से अधिक लोगों के राशन कार्ड काटकर लगभग 32 लाख लोगों को राशन से वंचित करने जा रही है। लेकिन जब तक मैं पंजाब का मुख्यमंत्री हूँ, किसी का भी कार्ड नहीं कटने दूँगा।

हम किसी के भी चूल्हे की आग बुझने नहीं देंगे। भाजपा ने हमेशा लोगों को सुविधाएँ देने के नाम पर ड्रामेबाज़ी की है। पूरे देश का पेट भरने वाले पंजाब के लोगों के ख़िलाफ़ लिए गए इस फ़ैसले का हम कड़ा विरोध करते हैं। हम केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इसकी जाँच–पड़ताल के लिए 6 महीने का समय लेंगे”।

केंद्र सरकार लोगों के मुँह का निवाला क्यों छीन रही है- सीएम भगवंत मान

उन्होंने आगे कहा कि “केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार करने वाले भाजपा नेता इस बात का जवाब दें कि केंद्र सरकार लोगों के मुँह का निवाला क्यों छीन रही है? जब तक मैं पंजाब का मुख्यमंत्री हूँ, किसी को राशन से वंचित नहीं रहने दूँगा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सरकार में रहते जो लोगों को सुविधाएँ दी थीं, भाजपा की वर्तमान सरकार वे सुविधाएँ ख़त्म कर रही है।

लोगों के मुँह से रोटी छीनकर भाजपा देश को विश्वगुरु बनाने का जुमला सुना रही है। पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में हम लोगों को हर तरह की सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। नुकसान की भरपाई के लिए विशेष गिरदावरी करवाकर मुआवज़ा दिया जाएगा”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026