CM Bhagwant Mann: अस्थायी वर्कर्स जो लगातार सालों से अपना खून पसीना बाहर है लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिल पा रहा है उनके लिए सीएम भगवंत मान सामने आए। उनकी भविष्य को सुरक्षित करने के लिए खास पहल की है। जिस दिन का लंबे समय से हर दिन मेहनत करने वाले लोग इंतजार कर रहे थे उसका फायदा उन्हें मिला। ऐसे में एक बुजुर्ग महिला के आंखों से आंसू निकल गए। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जिसकी जानकारी कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने लोगों को दी है और यह वाकई मान सरकार की सफलता को दिखाने के लिए काफी है।
अस्थायी वर्कर्स के लिए किस तरह सीएम भगवंत मान बने मेहरबान
25-28 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਪੱਕੇ ਹੋਣ ਦੀ ਉਡੀਕ ਕਰ ਰਹੇ ਕੱਚੇ ਕਾਮਿਆਂ ਨੂੰ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਬਣਦਾ ਹੱਕ। ਸਾਲਾਂ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਨੂੰ ਮਾਨਤਾ ਮਿਲੀ ਤਾਂ ਇੱਕ ਬੀਬੀ ਦੀਆਂ ਅੱਖਾਂ ‘ਚੋਂ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਦੇ ਹੰਝੂ ਛਲਕ ਪਏ। ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਹਰ ਮਿਹਨਤੀ ਕਾਮੇ ਦੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ। pic.twitter.com/RDslsOBb98
— Adv Harpal Singh Cheema (@HarpalCheemaMLA) July 15, 2026
वह वर्कर्स जो सालों बिना सोचे समझे मेहनत कर रहे हैं लेकिन उन्हें इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है उसके लिए सीएम मान सामने आए और उन्हें परमानेंट किया है। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि “मान सरकार ने उन अस्थायी वर्कर्स को उनका हक दिया है जो 25-28 साल से परमानेंट होने का इंतज़ार कर रहे थे। जब सालों की मेहनत को पहचान मिली, तो एक महिला की आंखों से खुशी के आंसू बह निकले। मान सरकार हर मेहनती वर्कर के सुरक्षित भविष्य के लिए कमिटेड है।”
मेहनत और टैलेंट को निखारने में CM Bhagwant Mann की पहल
वहीं इसके साथ ही हरपाल सिंह चीमा ने एक वीडियो भी शेयर किया जहां देखा जा सकता है कि परमानेंट होने की खुशी किस तरह से महिला के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। इस दिन का इंतजार सालों से मेहनत कर रहे लोगों में था लेकिन यह भी सच है कि सुरक्षित भविष्य और मेहनत की सराहना करने में कभी भी सीएम भगवंत मान पीछे नहीं रहते हैं। इस बात का बखूबी ध्यान रखते हैं कि उनकी सरकार मेहनत और टैलेंट को बर्बाद ना होने दे। यही वजह है कि उन्होंने 25 से 28 साल इंतजार के बाद परमानेंट किया है। यह उनकी सरकार की सफलता को बखूबी बयां करती है।
