---Advertisement---

नशे के खिलाफ CM Bhagwant Mann का विशेष अभियान, गिरफ्तार ड्रग्स तस्करों की कुल संख्या पहुंची 15 हजार के पार; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब के लोगों को सारी बुनियादी सुविधाएं मिल रही है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 6, 2025 5:19 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशा के खिलाफ CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। नशा तस्करी के मामले में लगातार कमी देखी जा रही है, साथ ही आरोपियों को कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मालूम हो कि राज्य में आप की सरकार आने के बाद से ही पंजाब सरकार नशा कि खिलाफ अभियान छेड़ दिया था, वहीं अब इसपर तेजी से काम किया जा रहा है। वहीं नशा करने वाले युवकों को भी काफी सुधार देखा जा रहा है, नशे की जगह वह जिम और अन्य जगहों पर अपना समय व्यतित कर रहे है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद पंजाब सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से दी है।

नशा के खिलाफ CM Bhagwant Mann का विशेष अभियान

बता दें कि पंजाब सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “ड्रग्स के खिलाफ युद्ध’ के 96वें दिन पंजाब पुलिस ने 154 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और 1.6 किलोग्राम हेरोइन के साथ 10 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है, जिससे अब तक गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 15,861 हो गई है”।

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने नशा विरोधी अभियान ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ के पहले तीन महीनों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यानि यह साफ है कि लगातार इस अभियान को तेजी से बढ़ाया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में इसका फायदा भी देखने को मिलेगा।

सीएम मान की अगुवाई में राज्य के लोगों को मिल रही है सारी सुविधा

बता दें कि पंजाब के CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब के लोगों को सारी बुनियादी सुविधाएं मिल रही है, हाल ही में आए, जी एडवांस के नतीजे में राज्य के 40 बच्चें उत्तीर्ण हुए जिन्होंने सरकार स्कूल से पढ़ाई की है। इसके अलावा स्वास्थय के क्षेत्र में भी लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है, लोगों का मुफ्त में इलाज और दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है। रोजगार के मामले में भी मान सरकार लगातार युवाओं को रोजगार प्रदान कर रही है, ताकि उन्हें फायदा मिल सकें।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026