---Advertisement---

‘कोई फर्जी वोट न बन…’ एसआईआर को लेकर CM Bhagwant Mann ने दी महत्वपूर्ण जानकारी, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पश्चिम बंगाल, बिहार के बाद अब पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसे लेकर खुद मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 1, 2026 3:56 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पश्चिम बंगाल, बिहार के बाद अब पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बताते चले कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत घर-घर जाकर गणना का काम 25 जून से शुरू हो चुका है। और बीएलओ की तरफ से प्रक्रिया को शुरू भी कर दिया है।

मालूम हो कि पंजाब में अगले साल के शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने है। जिसे देखते हुए राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी बीच अब पंजाब के CM Bhagwant Mann ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही बीएलओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए है।

एसआईआर को लेकर क्या बोले CM Bhagwant Mann?

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि CM Bhagwant Mann एसआईआर के लिए आयोजित काउंटिंग इवेंट में पहुँचे! इस कार्यक्रम में, SIR के बारे में जानकारी देते हुए CM भगवंत मान ने कहा कि लोगों को इस प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहिए।

साथ ही, उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस बात का ध्यान रखें कि किसी असली और योग्य वोटर का वोट न छूटे और कोई फ़र्ज़ी वोट न बन पाए। इसके अलावा, उन्होंने ‘माँ-बेटी सत्कार योजना’ की शुरुआत पर सभी महिलाओं को बधाई भी दी।

क्या है एसआईआर?

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानि (एसआईआर) चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर चलाया जाने वाला विशेष अभियान है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना तथा पात्र नए मतदाताओं को सूची में शामिल करना होता है।

इस प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराने और आवश्यक होने पर सुधार या नए पंजीकरण के लिए आवेदन करने का अवसर दिया जाता है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले आप आदमी पार्टी ने पूरी तरह कमर कस ली है। खुद सीएम जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। साथ ही मंत्री, विधायक भी जमीनी स्तर पर पहुंच चुके है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 20 August 2026

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026

Punjab News

अगस्त 19, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 19, 2026

Jharkhand News

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026