CM Bhagwant Mann: यह सच है कि पंजाब सरकार के दिशानिर्देश पर राज्य में चौतरफा विकास का दौर जारी है। कहीं ना कहीं सीएम भगवंत मान इस बात का ख्याल रखते हैं कि किसी भी तरह की कोई लापरवाही ना बरती जाए। इस सब के बीच आज पंजाब के लोगों के लिए किसी जश्न से कम दिन नहीं है क्योंकि मुख्यमंत्री का आज जन्मदिन है। इसके लिए उन्हें जनता की खूब बधाइयां मिल रही है लेकिन इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंजाब के सीएम भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई दी है। आइए जानते हैं आखिर उन्होंने पोस्ट में क्या कहा है।
सीएम मान के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी
Birthday greetings to Punjab Chief Minister Shri Bhagwant Mann Ji. Praying for his long and healthy life.
@BhagwantMann
— Narendra Modi (@narendramodi) October 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने x प्लेटफार्म पर कहा कि “पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी को जन्मदिन की बधाई। उनकी लंबी और स्वस्थ ज़िंदगी की प्रार्थना करता हूं।” पंजाब के मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से उन्हें बधाई दी है वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है और यह पोस्ट काफी सुर्खियों में है। सीएम मान को लेकर प्रधानमंत्री ने लंबी और स्वस्थ जिंदगी की प्रार्थना की है।
CM Bhagwant Mann की वजह से पंजाब में चौतरफा दिख रहा क्रांति
बता दे कि सीएम भगवंत मान 53 साल के हो चुके हैं और उनके दिशानिर्देश पर पंजाब में हर तरफ तरक्की के मार्ग प्रशस्त हैं। लोगों को हर सुविधा दी जाए इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। नशे के खिलाफ ऑपरेशन हो या फिर गैंगस्टरों का खात्मा पंजाब में शिक्षा को लेकर क्रांति हो या फिर किसानों की तरक्की वह किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के लिए तैयार नहीं हैं। निश्चित तौर पर पंजाब के लोगों के लिए उनका जन्मदिन काफी मायने रखता है क्योंकि राज्य में एक अलग ही बदलाव उनके कार्यकाल में देखा जा रहा है।
वहीं इस सबसे हटकर हमारी तरफ से भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।







