---Advertisement---

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर CM Bhagwant Mann का सख्त निर्देश; कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने हालात पर दी महत्वपूर्ण जानकारी; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण इसका असर पंजाब के कई जिलों में देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 30, 2025 5:56 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण इसका असर पंजाब के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। राज्य की सभी नदियां उफान पर है, जिसकी वजह से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं बाढ़ पीड़ितों के लिए CM Bhagwant Mann और उनकी सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार राशन सामग्री भेजी जा रही है। अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है, बाढ़ प्रभावित इलाकों में डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई। इसी बीच कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने हालात पर ताजा जानकारी दी है।

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों की दी जानकारी

मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए कहा कि “पंजाब में बाढ़ 1988 से भी ज़्यादा भयावह है, और पंजाब के 1000 से ज़्यादा गाँव पहले ही प्रभावित हो चुके हैं। पड़ोसी पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण सारा पानी पंजाब में जमा हो गया है।

सरकार और प्रशासन लगातार बचाव कार्यों में लगे हुए हैं, और लोगों की जान-माल की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के साथ-साथ भोजन और पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है। सेना और अन्य टीमें भी हमारा साथ दे रही हैं”।

आप पंंजाब पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी राहत सामग्री

आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सुनाम टीम के सहयोग से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत और राशन सामग्री के 11 ट्रक भेजे हैं। पशुओं के लिए हरा चारा और चारा भी भेजा गया है। मालूम हो कि CM Bhagwant Mann और उनके मंत्री, विधायक लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है, और स्थिति का जायजा ले रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत सामग्री भेजी जा रही है, रहने की सुविधी दी गई है, इसके साथ ही चिकित्सा की सुविधा प्रदान की जा रही है, ताकि बाढ़ पीड़ितों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026