---Advertisement---

रिश्वतखोरी के खिलाफ सीएम Bhagwant Mann की सख्ती! हड़ताल पर बैठे तहसीलदारों को दिया तल्ख संदेश, जनहित को लेकर कही बड़ी बात

रिश्वतखोरी के खिलाफ सख्त हुए सीएम Bhagwant Mann ने प्रदर्शनकारी तहसीलदारों को सख्त हिदायत दे दी है। सीएम भगवंत मान ने तहसील में कार्यरत अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए तहसीलदारों को कड़ा संदेश देने का काम किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 4, 2025 2:04 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे तहसीलदारों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तल्ख अंदाज में संदेश दे दिया है। सीएम मान के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि पंजाब सरकार रिश्वतखोरी के सख्त खइलाफ है। लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए विभिन्न तहसीलों में प्रशासनिक महकमे की तैनाती की जा रही है। तहसील में कार्यरत अन्य अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्य संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार ने रिश्वतखोरी के खिलाफ झंडा गाड़ दिया है। एक छोर से पूरे मोर्चे की अगुवाई सीएम भगवंत मान द्वारा की जा रही है।

रिश्वतखोरी के खिलाफ सीएम Bhagwant Mann की सख्ती!

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सख्ती रिश्वतखोरी के खिलाफ और बढ़ गई है। विभागीय मीटिंग के दौर समाप्त होने के बाद विजिलेंस के अधिकारी लगातार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कस रहे हैं। अधिकारी लगातार रिश्वत खाने वाले सरकारी कर्मचारियों की गिरफ्तार कर उन्हें सजा दिलाने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी कछ तहसीलदारों पर एक्शन हुआ है जिसके बाद तहसीलदार सामूहिक रूप से हड़ताल पर हैं। सीएम Bhagwant Mann ने सख्त लहजे में प्रदर्शनकारी तहसीलदारों तक संदेश पहुंचा दिया है। सीएम मान का कहना है कि “तहसीलदारों को सामूहिक अवकाश की बधाई, लेकिन छुट्टी के बाद आपको कब और कहां ज्वाइन करना है ये लोग तय करेंगे।” बता दें कि तहसीलदार अपने भ्रष्ट सहयोगियों के पक्ष में हड़ताल पर हैं जिससे पंजाब के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

खरड़ तहसील के दौरे पर सीएम भगवंत मान

रिश्वतखोरी के खिलाफ मान सरकार की एक्शन के बीच ही तहसीलदार हड़ताल पर हैं। इसके कारण तहसीलों में काम प्रभावित न हो, इसलिए अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। सीएम Bhagwant Mann खुद सभी इंतजाम की निगरानी में जुटे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज खरड़ तहसील का अचानक दौरा किया। सीएम भगवंत मान लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि इस विषम परिस्थिति में पंजाब सरकार उनके साथ है और किसी भी तरह का काम प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 11, 2026

Rashifal 12 March 2026

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Heat Alert 12 March 2026

मार्च 11, 2026