CM Bhagwant Mann ने टाटा स्टील प्लांट का किया उद्घाटन, हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। इसी बीच सीएम भगवंत मान ने लुधियाना में टाटा स्टील प्लांट का उद्घाटन किया।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। इसी बीच सीएम भगवंत मान ने लुधियाना में टाटा स्टील प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित किया और बताया कि कैसे इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह गर्व की बात है कि जमशेदपुर के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र पंजाब में स्थापित किया गया है, और यह देश का पहला इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस आधारित संयंत्र है, जो आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल उद्योग की दिशा में एक बड़ा कदम है। माना जा रहा है कि मान सरकार राज्य के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकता है।

CM Bhagwant Mann ने टाटा स्टील प्लांट का किया उद्घाटन

सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज लुधियाना ज़िले में टाटा स्टील प्लांट का उद्घाटन कर पंजाब के औद्योगिक भविष्य की मज़बूत नींव रखी गई। 115 एकड़ में फैला यह टाटा स्टील प्रोजेक्ट लगभग ₹3200 करोड़ के बड़े निवेश से तैयार हुआ है। यह प्रोजेक्ट सीधे तौर पर 2500 युवाओं को रोज़गार देगा। यह गर्व की बात है कि जमशेदपुर के बाद देश का दूसरा बड़ा स्टील प्लांट पंजाब में लगा है।

और यह देश का पहला इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस आधारित प्लांट है, जो आधुनिक और पर्यावरण-मित्र उद्योग की दिशा में एक बड़ा कदम है। जहाँ कभी पंजाब के उद्योग को नज़रअंदाज़ किया गया, वहीं आज दुनिया की बड़ी कंपनियाँ पंजाब पर भरोसा जता रही हैं। पंजाब अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेगा। राज्य के औद्योगिक ढाँचे को और मज़बूत करने के लिए सरकार वचनबद्ध है।

विभाग स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीएम मान ने दी अहम जानकारी

मान ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “आज चंडीगढ़ में मैंने मीडिया सहयोगियों के साथ राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार द्वारा हासिल की गई ऐतिहासिक उपलब्धियों और जन कल्याण के लिए लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा की। पंजाब में अब स्वास्थ्य सेवा किसी विशेष वर्ग की सुविधा नहीं रह गई है, बल्कि यह आम लोगों का अधिकार बन गई है।

10 लाख रुपये तक का निःशुल्क कैशलेस इलाज, 880 से अधिक आम आदमी क्लीनिक, निःशुल्क दवाएं और जांच, डॉक्टरों की बड़े पैमाने पर भर्ती, नए मेडिकल कॉलेज और मजबूत अस्पताल ढांचा इस बात का प्रमाण हैं कि हमारी सरकार लोगों के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक बदलाव लाने में विश्वास रखती है। जहां पहले लोग इलाज के लिए घर-घर भटकते थे, वहीं आज सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को उनके घर तक पहुंचा रही है। सरकार पंजाबियों को स्वस्थ, समृद्ध और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है”।

 

 

Exit mobile version