---Advertisement---

‘डिपोर्ट सेंटर बनाकर बदनाम करने…; अमेरिका से अवैध प्रवासियों की वापसी पर CM Bhagwant Mann ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: अमेरिका से अवैध प्रवासियों की वापसी पर राजनीति गरमा गई है, वह पंजाब के सीएम ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 15, 2025 6:45 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अमेरिक से अवैध प्रवासियों की वापसी पर राजनीति गरमा गई है। आपको बता दें कि अमेरिका से आज 119 अवैध अप्रवासी भारतीयों को लेकर विमान आज रात 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। गौरतलब है कि इससे पहले इससे पहले भी एक जत्था अमेरिका से भारत आ चुका है। वहीं यह दूसरा जत्था है, लेकिन अब इसपर राजनीति गरमा गई है, दरअसल CM Bhagwant Mann ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमृतसर को डिपोर्टेशन सेंटर न बनाएं।

CM Bhagwant Mann ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बता दें कि पंजाब के CM Bhagwant Mann ने इस मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि “हमारा अमृतसर शहर गुरुओं-पीरों और शहीदों की पवित्र धरती के रूप में जाना जाता है, इसे डिपोर्ट सेंटर बनाकर बदनाम करने की कोशिश न करें क्योंकि इस पवित्र धरती का बुरा सोचने वालों के नामों-निशान मिट गए।

अमेरिका जैसे देश का सैन्य विमान पंजाब के सीमावर्ती शहर में उतारना देश की सुरक्षा को खतरे में डालना है। केंद्र सरकार जवाब दे कि विमान उतारने के लिए हर बार अमृतसर को ही क्यों चुना जा रहा है? हमारे गुरुओं ने हमें लोक सेवा करने की शिक्षा दी है, और डिपोर्ट होकर आ रहे भारतीयों के लिए हमारी ओर से खाने और रहने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पंजाबियों को उनके घर छोड़ने का इंतज़ाम भी किया गया है”।

पंजाब के NRI मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दी प्रतिक्रिया

अवैध भारतीय अप्रवासियों को ले जाने वाले विमान पर पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि, “अवैध भारतीय अप्रवासियों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। पिछली बार भी हमने उचित व्यवस्था की थी।

केंद्र सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारत के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, उन्हें विमान अप्रवासियों को ले जाने वाले को अमृतसर में उतरने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। बीजेपी पंजाब की छवि बदनाम करना चाहती है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

SIR Controversy

अक्टूबर 15, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Muskan Sahil Case

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026