CM Bhagwant Mann आज दिल्ली में करेंगे अहम बैठक, पंजाब की जायज मांगों पर केंद्र सरकार के साथ होगी अहम चर्चा; जानें सबकुछ

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को दिल्ली में केंद्र सरकार के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में सीएम मान पंजाब की कई जायज मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष रख सकते हैं।

Bhagwant Mann

Photo Credit: Google

Bhagwant Mann: पंजाब में बीते साल भयानक बाढ़ आई थी, जोकि पिछले कई दशकों की सबसे भीषण बाढ़ में से एक थी। ऐसे में पंजाब की भगवंत मान सरकार ने उस मुश्किल स्थिति से सूबे को बाहर निकालने की भरपूर कोशिश की है। पंजाब की एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने निवासियों के हुए नुकसान की भरपाई करने का प्रयास किया है। ऐसे में अब सीएम मान केंद्र सरकार के साथ महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली आ रहे हैं। इस दौरान सीएम मान पंजाब की जायज मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे।

सीएम भगवंत मान केंद्र सरकार के साथ करेंगे अहम बैठक

पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर बताया, ‘आज दिल्ली में, पंजाब की जायज मांगों पर केंद्र सरकार के साथ चर्चा के संबंध में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी, खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी और कृषि मंत्री श्री शिवराज चौहान जी के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी।’

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के साथ इस बैठक में पंजाब की मान सरकार पंजाब की सड़क योजनाओं, कृषि से संबंधित परियोजनाओं और खाद्य आपूर्ति के संबंध में चर्चा कर सकते हैं। साथ ही पंजाब के विकास से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर भी गहन विचार-विमर्श किया जा सकता है।

भगवंत मान सरकार पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध

मालूम हो कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने हाल ही में पूरे राज्य में बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून को लागू किया है। ऐसे में मान सरकार ने धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। साथ ही एएपी सरकार ने पूरे प्रदेश में 4 दिवसीय ‘शुक्राना यात्रा’ के जरिए पंजाब के नागरिकों को इस कानून की जानकारी दी। ऐसे में मान सरकार ने दावा किया है कि पंजाब के सभी नागरिकों ने इस नए कानून का समर्थन किया है। अब किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं, मान सरकार पूरी तत्परता के साथ सूबे की उन्नति के लिए लगी हुई है। पंजाब सरकार राज्य की महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, किसानों और उद्योगपतियों के लिए भी लगातार हितकारी कदम उठा रही है। मान सरकार ने बीते 4 सालों में हेल्थ, एजुकेशन, रोजगार, निवेश और बुनियादी ढांचे को बेहतर करने की दिशा में कार्य किया है।

Exit mobile version