---Advertisement---

CM Bhagwant Mann करेंगे पंजाब में होने वाले 2026 के खेल टूर्नामेंट का उद्घाटन, जानिए आयोजन की क्या है खास बातें

CM Bhagwant Mann: 5 सितंबर 2026 को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पंजाब टूर्नामेंट की शुरुआत होने के लिए तैयार है लेकिन इसे लेकर आइए जानते हैं पूरी अपडेट क्या है। यह पंजाब के युवाओं के लिए किसी खास मौके से कम नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2026 5:11 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: स्पोर्ट्स को पंजाब में किस कदर बढ़ावा दिया जा रहा है यह बताने की जरूरत नहीं है। ऐसे में अलग-अलग खेल टूर्नामेंट भी करवाए जा रहे हैं। वहीं इस सबके बीच 5 सितंबर से पंजाब में सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर खेल टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है। जाहिर तौर पर इसका औपचारिक उद्घाटन करने वाले कोई और नहीं बल्कि खुद सीएम भगवंत होने वाले हैं। जहां निश्चित तौर पर पंजाब के मंजे हुए खिलाड़ियों को सबके सामने आने का मौका मिल सकता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

कहां हो रहा है पंजाब टूर्नामेंट का उद्घाटन

आप पंजाब ने इसे लेकर पूरी जानकारी देते हुए कहा, “पंजाब में होने वाले 2026 के खेल टूर्नामेंट 5 सितंबर से शुरू होंगे! मुख्यमंत्री भगवंत मान औपचारिक रूप से इसका उद्घाटन करेंगे।” जहां इसके साथ ही यह भी बताया गया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन कार्यक्रम बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जहां इस कंपटीशन में 8 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। तो वही इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करने वाले हैं।

क्यों खास होने वाला है CM Bhagwant Mann के दिशानिर्देश पर टूर्नामेंट

स्पोर्ट्स टूर्नामेंट की बात करें तो खेडा वतन पंजाब दी 26 का अगस्त 5 सितंबर से होने वाला है जहां 38 खेल और 4 पैरा स्पोर्ट्स शामिल किए गए हैं। रिपोर्ट की माने तो 14 वर्ष से लेकर 70 वर्ष के आयु वर्ग के करीब 10 लाख खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है ताकि वह राज्य ही नहीं देश स्तर पर अपनी पहचान बना सके। आईपीएल की तर्ज पर पंजाब में इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया जाएगा। 5 सितंबर से लेकर 29 नवंबर तक इसका आयोजन किया जाएगा जिसमें एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन और व्हीलचेयर बास्केटबॉल तक शामिल किया गया है।

स्पोर्ट्स की दिशा में सीएम भगवंत मान लगातार काम कर रहे हैं और ऐसे में हर युवा का टैलेंट निखरकर सामने आ सके इसके लिए प्रयास जारी है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 19, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026