CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ युद्ध में हर संभव जीत सरकार की हो इसे लेकर पंजाब पुलिस लगातार तत्पर है। ऐसे में हर दिन ऑपरेशन के तहत आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर ‘युद्ध नसियां विरुद्ध’ के 581वें दिन एक बार फिर पुलिस ने ड्रग तस्करों पर वार किया। इस दौरान उन्हें एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान नशे का पंजाब से नामोनिशान खत्म करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। हर संभव नशीली चीजों को पंजाब से दूर किया जा सके इसके लिए प्रयासरत हैं।
मान सरकार की पुलिस की देखें बड़ी सफलता
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟓𝟖𝟏 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, the Punjab Police arrested 146 drug smugglers and recovered 11.7 kg of heroin, 672 grams of opium, 80 kg of poppy husk, 1699 intoxicant pills, and ₹15,600 in drug money from their possession.
Additionally, 29 individuals were counselled and encouraged to undergo de-addiction and rehabilitation treatment.
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) October 4, 2026
वहीं इस सबके बीच ‘युद्ध नसियां विरुद्ध’ 581 दिन की बात करें तो एएनटीएफ पंजाब के साथ मिलकर ड्रग तस्करों पर लगातार कार्रवाई को जारी रखते हुए पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां बताया गया है कि 146 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 11.7 किलो हेरोइन बरामद की गई है। 672 ग्राम अफीम, 80 kg अफीम की भूसी, 1699 नशीली गोलियां और 15,600 ड्रग मनी बरामद की गई। निश्चित तौर पर पंजाब में ड्रग का कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह किसी तगड़े झटके से कम नहीं है।
CM Bhagwant Mann नशे से दूर नई जिंदगी देने का करते हैं ऐसे काम
इसके साथ ही सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर इस बात पर भी जोर दिया जाता है कि वैसे लोगों को मोटिवेट किया जाए जो इन चीजों से निकल कर अपनी एक अलग जिंदगी बनाना चाहते हैं। वहीं 581वें दिन की बात करें तो 29 लोगों को काउंसलिंग दी गई और नशा छोड़ने और रिहैबिलिटेशन ट्रीटमेंट के लिए हिम्मत दी गई। जाहिर तौर पर नशे से दूर होकर वे अपनी एक जिंदगी की अलग शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से हर संभव मदद प्रदान की जाती है ताकि वह नशीली चीजों से दूर हो सके।







