हर घर तक हेल्थ सुविधाएं! पंजाबियों के स्वास्थ्य को लेकर जरा भी लापरवाही नहीं बरतेंगे CM Bhagwant Mann, मोबाइल मेडिकल यूनिट गाड़ी को मिली हरी झंडी

CM Bhagwant Mann: मान सरकार लगातार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर काम कर रही है और इस दौरान फ्री इलाज से लेकर हर संभव मदद की घोषणा की गई है। इसके बीच हर घर तक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके इसके लिए आइए जानते हैं कैसे किया जा रहा काम।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब की जनता के स्वास्थ्य को लेकर लगातार मान सरकार काम कर रही और इस बात का ध्यान रख रही है कि गरीब हो या अमीर हर किसी को घर के साथ बाकी सुविधा मिल सके। कोई भी लाचार व्यक्ति बिना इलाज के ना रह सके और समय रहते उन्हें जरूरी सुविधाएं प्रदान किया जाए। वहीं इस सबके बीच सीएम भगवंत मान की सरकार के हेल्थ मिनिस्टर ने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर त्रिपुरी पटियाला में मोबाइल मेडिकल यूनिट गाड़ी को हरी झंडी दिखाई है। आप पंजाब ने इसकी झलक शेयर करते हुए पूरी जानकारी लोगों को दी है। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

पंजाब के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बदलने के लिए सीएम भगवंत मान कार्यरत

सीएम भगवंत मान को लेकर आप पंजाब ने फोटोज को शेयर करते हुए कहा, “मान सरकार हेल्थ सर्विसेज़ को लगातार बढ़ा रही है! हेल्थ मिनिस्टर बलबीर सिंह ने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, त्रिपुरी (पटियाला) में मोबाइल मेडिकल यूनिट गाड़ी को हरी झंडी दिखाई। लोगों के घर तक अच्छी हेल्थ सर्विसेज़ देने के मकसद से शुरू की गई इस पहल पर खुशी जताते हुए, उन्होंने जल्द ही राज्य के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में और भी कई सुधारों का भरोसा दिलाया।”

24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कार्य कर रही CM Bhagwant Mann सरकार

वहीं सीएम भगवंत मान के पहल को लेकर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने कहा कि “हर घर तक हेल्थ सुविधाएं — मान सरकार का वादा। आज, पटियाला के त्रिपड़ी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने विचार शेयर किए। इस मौके पर, उन्होंने पटियाला के लोगों को 24 घंटे हेल्थ सुविधाएं देने के लिए एक मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाई। यह मोबाइल मेडिकल यूनिट गांवों और शहरों तक पहुंचेगी और लोगों को उनके घरों के पास अच्छी हेल्थ सुविधाएं देगी। मान सरकार का लक्ष्य पंजाब के हर नागरिक को समय पर और बेहतर इलाज की सुविधाएं देना है।”

स्वास्थ्य को लेकर किस तरह से सीएम भगवंत मान लगातार पंजाब में काम कर रही है वह जनता के लिए हितकारी फैसला है।

Exit mobile version