CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि उनकी जनता को कोई भी परेशानी ना हो। स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर उनके रहन-सहन और यहां तक तीर्थ यात्रा के लिए भी मान सरकार खर्च उठाती है। वहीं इस सब के बीच एक महिला सीएम भगवंत मान की तारीफ करते हुए उनकी काबिलियत और सादगी की तारीफ करती हुई दिखी। निश्चित तौर पर महिला ने यह खुशी व्यक्त किया कि आखिर मान सरकार के राज में रहकर उन्हें कैसा लग रहा है। वहीं इस वीडियो को डॉक्टर बलबीर सिंह ने शेयर करते हुए लोगों को इस भावुक पल को दिखाया है।
बुजुर्ग महिला ने सीएम मान के लिए कहीं ये बात
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਯੋਜਨਾ ਦੇ ਤਹਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਯਾਤਰਾ ਦੇ ਲਈ ਜਾਂਦੀ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਲਿਆਕਤ ਅਤੇ ਸਾਦਗੀ ਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਰੀਫ਼ ਆਪਣੇ ਆਪ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਸ ਗੱਲ ਦੀ ਗਵਾਹੀ ਹੈ ਕਿ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਸੱਚਮੁੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਹੈ।@AamAadmiParty @AAPPunjab @ArvindKejriwal @msisodia @BhagwantMann pic.twitter.com/deGaniSLeP
— Dr Balbir Singh (@AAPbalbir) June 13, 2026
डॉ बलबीर सिंह ने इस वीडियो को शेयर किया है जहां एक बुजुर्ग महिला मान सरकार की तारीफ करती हुई नजर आती है। यहां बताया गया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत धार्मिक यात्रा पर जा रही एक महिला द्वारा मान सरकार की काबिलियत और सादगी की तारीफ़ करना अपने आप में इस बात का सबूत है कि मान सरकार सच में लोगों की सरकार है। इसके लिए जितनी तारीफ की जाए वह कम है।
CM Bhagwant Mann की वजह से कैसे बुजुर्ग लोगों का सपना हुआ साकार
सीएम भगवंत मन की तारीफ करने में जनता कभी भी पीछे नहीं रहती है और यह सच है कि उनके कार्यकाल में लोगों को तमाम सुविधा दी जा रही है। हर तरफ से विकास का कार्य किया जा रहा है और आम जनता के हर घर में सरकारी सुविधा पहुंच सके इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत बुजर्ग लोगों को सरकारी खर्चे पर तीर्थ यात्रा के लिए भेजा जा रहा है। यह निश्चित तौर पर खास है। मजबूर लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस मुहिम के जरिए कई लोगों का सपना पूरा किया जा रहा है जो किसी न किसी मजबूरी से तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पा रहे थे।






