---Advertisement---

पाइपलाइन से खेतों तक नहर का पानी पहुंचा तो CM Bhagwant Mann लेकर लोगों का दिखा जुनून, जानें पंजाब के लाभार्थियों ने क्या किया ऐलान

CM Bhagwant Mann: पंजाब के खेतों में नहर का पानी आने के बाद आखिर सरकार को लेकर जनता ने क्या राय दी है और उनके काम की तारीफ करते हुए क्या कहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 24, 2026 4:28 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: आजादी के बाद पहली दफा पंजाब के गांव-गांव तक नहर का पानी पहुंचा है और यह निश्चित तौर पर किसानों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है जिसकी भर भर कर तारीफ की जा रही है। निश्चित तौर पर यह सीएम भगवंत मान की वजह से संभव हो सका है। ऐसे में आप पंजाब ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि कैसे नहर का पानी पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पहुंचा। लोग पंजाब सरकार की तारीफ करने लगे हैं और चुनाव से पहले ही अगली बार सरकार चुनने का ऐलान कर दिया गया है। सीएम भगवंत मान की लोकप्रियता को बताने के लिए यह वीडियो काफी है।

CM Bhagwant Mann को लेकर लोगों ने क्या कहा

आप पंजाब में x प्लेटफार्म पर इस वीडियो को शेयर किया है। जहां खेतों तक नहर का पानी पहुंचा तो लोग इसे लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कैप्शन में कहा गया, “पंजाब भर में पाइपलाइन के ज़रिए खेतों तक नहर का पानी पहुंचाकर CM मान ने किसानों का दशकों पुराना सपना पूरा किया है। इन युवा किसानों ने खेतों के लिए नहर के पानी और मुफ़्त बिजली की तारीफ़ की और मान सरकार को वापस लाने का ऐलान किया।”

सीएम मान की वजह से पंजाब में आया बदलाव का दौर

आप पंजाब द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग सीएम भगवंत मान की तारीफ कर रहे हैं। उन्हें पंजाब का अगला सरकार बता रहे हैं। यह इस बात को बखूबी बयां करता है कि उनकी सरकार किस कदर खुश है। यह जाहिर तौर पर राज्य में उनके द्वारा किए गए सभी विकास के कार्यों का ही असर है कि लोग उन्हें एक बार फिर पंजाब में सरकार के तौर पर देखना चाहते हैं। लोगों का कहना है कि आजादी के बाद लगभग 40 साल से पंजाब के लोगों ने खेतों में नहर का पानी नहीं देखा था और अब यह बदलाव सीएम मान की वजह से संभव हो सका।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026

Punjab News

सितम्बर 7, 2026

Rashifal 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Rain Alert 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026