---Advertisement---

CM Mann on Amritpal Surrender: सीएम मान बोले- ‘अगर अमृतपाल सरेंडर करता है तो कोई टॉर्चर नहीं किया जाएगा’

CM Mann on Amritpal Surrender: सीएम मान ने कहा कि अगर अमृतपाल सरेंडर करता है तो किसी के ऊपर टॉर्चर नहीं किया जाएगा।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 31, 2023 3:59 अपराह्न

CM Mann on Amritpal Surrender
Follow Us
---Advertisement---

CM Mann on Amritpal Surrender: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अमृतपाल सरेंडर करता है तो किसी के ऊपर टॉर्चर नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह बयान शुक्रवार को दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम काम कर रही है।

‘पुलिस की टीम काम कर रही है’

मुख्यमंत्री मान से जब अमृतपाल के आत्मसमर्पण (CM Mann on Amritpal Surrender) करने के लिए किसी शर्त रखने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि हम उसे भरोसा दिलाते हैं कि किसी भी तरह का टॉर्चर नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि पुलिस कानून की सीमा में रहकर अपना काम करेगी। वहीं, अमृतपाल को पकड़ने में पंजाब पुलिस कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर भगवंत मान ने कहा कि पुलिस टीम इस पर काम कर रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री से हरप्रीत सिंह से माफी मांगने को लेकर एक सवाल किया गया, जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: Bhagwant Mann: अकाल तख्त जत्थेदार पर भड़के CM Mann, लगाया जनता को ‘भड़काने’ का आरोप

सीएम मान ने ट्वीट कर साधा था निशाना

कुछ दिनों पहले सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि- ਜਥੇਦਾਰ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਜੀ.ਸਭ ਨੂੰ ਪਤਾ ਹੈ ਤੁਸੀਂ ਤੇ SGPC ਬਾਦਲਾਂ ਦਾ ਪੱਖ ਪੂਰਦੇ ਰਹੇ ਹੋ.ਇਤਿਹਾਸ ਦੇਖੋ ਕਈ ਜਥੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਬਾਦਲਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸੁਆਰਥ ਲਈ ਵਰਤਿਆ.ਚੰਗਾ ਹੁੰਦਾ ਜੇ ਤੁਸੀਂ ਅਲਟੀਮੇਟਮ ਬੇਅਦਬੀ ਅਤੇ ਗਾਇਬ ਹੋਏ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਸਰੂਪਾਂ ਲਈ ਜਾਰੀ ਕਰਦੇ ਨਾ ਕਿ ਹੱਸਦੇ-ਵੱਸਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭੜਕਾਉਣ ਲਈ (जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब जी। सभी जानते हैं कि आप और एसजीपीसी बादलों का पक्ष लेते रहे हैं। इतिहास देखें। कई जत्थेदारों को बादलों ने अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया। अच्छा होता कि आप बेअदबी और श्री गुरुग्रंथ साहिब के गायब स्वरूपों के लिए अल्टीमेटम जारी करते न कि हंसते-बसते लोगों को भड़काने के लिए।)’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026