---Advertisement---

Gurbani Telecast Row: गुरबाणी के फ्री लाइव प्रसारण पर पंजाब में छिड़ा विवाद, CM मान ने SGPC से मांगा स्पष्टीकरण

Gurbani Telecast Row: पंजाब में गुरबाणी के फ्री लाइव प्रसारण पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब CM मान ने SGPC से इसका स्पष्टीकरण मांगा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 21, 2023 4:26 अपराह्न | Updated: जुलाई 21, 2023 5:37 अपराह्न

Gurbani Telecast Row
Follow Us
---Advertisement---

Gurbani Telecast Row: पंजाब में गुरबाणी के फ्री लाइव प्रसारण पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) से गुरबाणी के फ्री लाइव प्रसारण पर स्पष्टीकरण मांगा है।

अपना रूख स्पष्ट करे SGPC’

CM मान ने ट्वीट कर कहा, ” एसजीपीसी को 24 जुलाई से गुरबानी के लाइव प्रसारण के बारे में अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए। सभी चैनलों को मुफ्त और फ्री टू एयर प्रसारण की अनुमति दी जानी चाहिए..अगर सरकार को सेवा का मौका मिलेगा तो हम 24 घंटे के भीतर सारी व्यवस्था कर देंगे।”

क्यों छिड़ा है गुरबाणी पर विवाद ?

दरअसल, ये विवाद तब शुरू हुआ था जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान ने अमृतसर के हरमंदिर साहिब से मुफ्त गुरुबाणी के प्रसारण की इच्छा जाहिर की थी। इस इच्छा के बाद उन्होंने विधानसभा में प्रस्ताव लाने की बात कही थी, जिसका SGPC ने विरोध किया था।

इसके बाद 19 और 20 जून को पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मान सरकार ने ‘द सिख गुरुद्वारा एक्ट- 1925’ में प्रस्तावित संशोधन वाले बिल को मंजूरी दे दी थी। इस बिल के पास होने के बाद SGPC ने इसका विरोध किया था।

CM मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

विधानसभा में पास होने के बाद बिल को राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा गया था, जिसे अब तक मंजूरी नहीं मिल पाई है। इसी कड़ी में बीते दिनों मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखकर संशोधन बिल को मंजूरी देने की अपील की थी।

उन्होंने पत्र में लिखा था कि श्री हरिमंदिर साहिब से पवित्र गुरबाणी के प्रसारण पर बादल परिवार का एक तरफा राज है, जिसे सरकार खत्म करना चाहती है। ऐसे में इस बिल को मंजूरी दी जाए। बता दें कि गुरबाणी के प्रसारण के राइट्स PTC के पास हैं, जिसका मालिकाना हक बादल परिवार के पास है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026