---Advertisement---

Firozpur में रफ्तार का कहर! दर्दनाक हादसे की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत, CM Mann ने संवेदना व्यक्त कर कही बड़ी बात

Firozpur Road Accident: पंजाब के फिरोजपुर में हुए मार्ग दुर्घटना की खबर पूरे राज्य में चिंगारी की तरह फैल गई। रफ्तार के कहर की चपेट में आने से 9 लोगों के मौत होने की खबर है। फिरोजपुर रोड एक्सीडेंट का संज्ञान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ले लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 31, 2025 3:17 अपराह्न

Firozpur Road Accident
Follow Us
---Advertisement---

Firozpur Road Accident: पंजाब के फिरोजपुर में हुए मार्ग दुर्घटना की खबर पूरे राज्य में चिंगारी की तरह फैल गई। रफ्तार के कहर की चपेट में आने से 9 लोगों के मौत होने की खबर है। फिरोजपुर रोड एक्सीडेंट का संज्ञान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ले लिया है। CM Mann ने पीड़ित परिवारों को आश्वत किया है कि पंजाब सरकार हर क्षण उनके साथ खड़ी है। गौरतलब है कि जेर सुबह फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग पर कैंटर-पिकअप में टक्कर के कारण यात्रियों की मौत होने की खबर मिली थी। Firozpur Road Accident की चपेट में आने से 10 से ज्यादा यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।

CM Mann ने लिया Firozpur Road Accident का संज्ञान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिरोजपुर रोड एक्सीडेंट का संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट सांझा किया है। सीएम मान के एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “फिरोजपुर में आज सुबह कैंटर-पिकअप की आपसी टक्कर के कारण हुए बड़े हादसे की खबर मिली। जिसमें विवाह समारोह के लिए जा रहे वेटरों की दुखद मृत्यु की खबर मिली है और कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। मैं परमात्मा के आगे दिवगंत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पंजाब सरकार इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।”

फिरोजपुर रोड एक्सीडेंट के बाद इलाके में सनसनी

पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग पर हुए भीषण मार्ग दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए प्रशासन लोगों को बचाने की जुगत में लग गया। पुलिस के जवानों ने Firozpur Road Accident में घायल हुए यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है, ताकि पोस्टमॉर्टम कर उन्हें पीड़ित परिवार को सौंपा जा सके। पंजाब केसरी की रिपोर्ट के मुताबिक Firozpur Road Accident की चपेट में आने से करीब 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रथम दृष्टया ये हादसा ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार के कारण हुआ लग रहा है। फिलहाल पुलिस फिरोजपुर रोड एक्सीडेंट से जुड़े हर पहलु की जांच में जुट गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 21, 2026

Rashifal 22 September 2026

सितम्बर 21, 2026

Rain Alert 22 September 2026

सितम्बर 21, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 21, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 21, 2026

Punjab News

सितम्बर 21, 2026