---Advertisement---

CM Bhagwant Mann सरकार के ‘गैंगस्टर ते वार’ अभियान से हिला गैंगस्टर नेटवर्क, पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता

CM Bhagwant Mann: पंजाब को गुंडा मुक्त करने के लिए भगवंत मान सरकार के द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 'गैंगस्टर ते वार' अभियान को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब पुलिस ने इसे सार्वजनिक रुप से साझा किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 3, 2026 2:28 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann:  पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार चला रहे हैं। सीएम मान के द्वारा प्रदेश  विकास के लिए शिक्षा, हेल्थ, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। पंजाब में करीब 4 साल 7 महीनों के अपने कार्यकाल में मान सरकार ने राज्य के लोगों को काफी लाभ दिया है। इसी कड़ी में पंजाब को गुंडा और अपराध मुक्त बनाने के लिए  ‘गैंगेस्टर ते वार’  अभियान चलाया जा रहा है।  पंजाब पुलिस और  AGTF मिलकर गैंगस्टर्स पर रोक लगा रही है। अपनी इसी सफलता को पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफर्म एक्स पर साझा किया है।

CM Bhagwant Mann सरकार के ‘गैंगस्टर ते वार’ अभियान को मिली बड़ी सफलता

पंजाब पुलिस की तरफ से अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अपराधियों पर लिए गए एक्शन की जानकारी  देते हुए लिखा,  ‘दिन 286 | ‘गैंगस्टर ते वार’ पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी करते हुए गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी।

देखें पोस्ट

✔️ 473 छापेमारी की गईं
✔️ 181 लोगों को गिरफ्तार किया गया
✔️ 10 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया
✔️ 4 हथियार बरामद किए गए।

पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

📞 एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन: 93946-93946 पर अपनी जानकारी गुप्त रूप से साझा करें।’

गैंगेस्टर ते वार’ अभियान को कब और किसने शुरु किया?

पंजाब वासियों की सुरक्षा के लिए मान सरकार ने 26 जनवरी 2026 को ‘गैंगेस्टर ते वार’  अभियान की शुरुआत की थी। पंजाब पुलिस के साथ मिलकर भगवंत मान सरकार के द्वारा शुरु की गई इस मुहिम का उद्देश्य राज्य को गुंडा मुक्त बनाना है। वहीं, इंटरनेशनल लेवल पर फैले गैंगेस्टर नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। इसके लिए पंजाब में 2000 टीमें 12000 पुलिसकर्मियो के साथ मिलकर काम कर रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Punjab News

नवम्बर 2, 2026

Punjab News

नवम्बर 2, 2026

Rain Alert 3 November 2026

नवम्बर 2, 2026