---Advertisement---

Punjab News: पंजाब राजभवन में टमाटर के इस्तेमाल पर लगी रोक, राज्यपाल बनवारी लाल ने दिया आदेश, जानें इसकी वजह

Punjab News: टमाटर के दम अपने सबसे उच्‍चतम स्‍तर पर पहुंचते हुए इस वक्‍त 250 रुपये प्रति किलो को छू चुके हैं। बारिश और बाढ़ के कारण टमाटर की भारी किल्‍लत है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 4, 2023 4:42 अपराह्न | Updated: अगस्त 4, 2023 5:15 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: देशभर में इस समय टमाटर के दाम अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके हैं। कई राज्यों में तो टमाटर के दाम 250 रुपये प्रति किलो के पार जा चुके हैं। टमाटर इस कदर तक महंगे हो गए हैं की अब लोगों ने इनका इस्तेमाल करना ही बंद कर दिया है।

इसी बीच पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) ने टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पंजाब राजभवन में टमाटरों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

राजभवन ने जारी किया बयान

इस फैसले के बाद राजभवन ने एक बयान भी जारी किया है। बयान मे कहा गया है की टमाटर की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। बयान ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा है कि अगर किसी वस्तु का इस्तेमाल बंद कर दिया जाए, तो उसकी मांग (Demand) और दाम (Price) दोनों में कमी आ जाती है।

बयान में कहा गया है कि ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लोगों को संसाधनों के उचित उपयोग करने के बारे में जागरूक किया जा सके। राज्यपाल ने कहा है कि लोगों को टमाटर का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए, ताकि इनके दामों में कमी आ सके।

टमाटर खाने पर इसलिए लगाई रोक

बता दें कि पिछले एक हफ्ते के दौरान पंजाब में टमाटर की कीमतों में अतह वृद्धि हुई है। टमाटर के दाम बढ़ने के साथ-साथ इसकी आपूर्ति भी घट गई है। इसके पीछे कई राज्यों में आई बाढ़ और बारिश को जिम्मेदार बताया जा रहा है। भारी बारिश के चलते टमाटर की नई फसल को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे आपूर्ति कम हो गई है। इसी को लेकर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भी चिंता जाहिर की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026