---Advertisement---

कम समय में ही मान सरकार ने किया रिकॉर्ड GST Collection, भ्रष्टाचार मुक्त नीतियों ने बदली दिशा-दशा; जानें कैसे मिल रहा लाभ?

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने 3 वर्ष के अल्प समय में रिकॉर्ड GST Collection किया है। मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जीएसटी कलेक्शन से जुड़े आंकड़े साझा करते हुए बताया है कि कैसे मान सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीतियां कारगर साबित हो रही हैं और जनता तक लाभ पहुंच रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 12, 2025 6:09 अपराह्न

GST Collection
Follow Us
---Advertisement---

GST Collection: अपनी नीतियों के कारण भगवंत मान सरकार ने सूबे की दशा-दिशा बदल दी है। रोजगार से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा व परिवहन सेवा तक में लगातार सुधार कर रही है मान सरकार ने रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन किया है। आंकड़े की तुलना करें तो 3 साल के अल्प समय में ही भगवंत मान सरकार ने 62000 करोड़ रुपए से ज्यादा का राजस्व इकट्ठा किया है। इस GST Collection की मदद से सूबे की दशा-दिशा बदलने में मदद मिल रही है। सरकार भारी भरकम राजस्व की मदद से पंजाब में विकास के अन्य तमाम कार्यों को पूरा कर रही है जिससे सूबे की तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है।

3 वर्ष में ही भगवंत मान सरकार ने किया रिकॉर्ड GST Collection

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज विस्तार से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जीएसटी कलेक्शन से जुड़े आंकड़े साझा किए हैं। मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया है कि कांग्रेस के 5 साल, AAP के 3 साल के बराबर हैं। कांग्रेस सरकार ने जहां 2017-2022 के दौरान 63042 करोड़ रुपए का जीएसटी एकत्रित किया था, वहीं आप सरकार ने केवल 3 वर्षों में 62733 करोड़ रुपए के साथ यह आंकड़ा हासिल किया है। यह उपलब्धि इसका प्रमाण है। AAP का कहना है कि कांग्रेस के शासन में जहां भ्रष्टाचार चरम पर था, वहीं अब आप सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त नीतियों के कारण सारा राजस्व खजाने में पहुंच रहा है। इसका उदाहरण रिकॉर्ड मात्रा में हुआ GST Collection है जो सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त नीतियों को दर्शाता है।

भ्रष्टाचारियों पर चला मान सरकार का डंडा

ऐसे लोग जो जीएसटी कलेक्शन में आना-कानी करते हुए सरकार की साख को दाव पर लगा रहे हैं, उनसे सरकार सख्ती से निपट रही है। मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया है कि लंबे समय से कई फर्जी फर्में (कंपनियां) पंजाब के जीएसटी को लूट रही थीं। वे झूठे बिल और चालान बनाकर पंजाब के खजाने को भारी नुकसान पहुंचाते थे। ऐसे 195 फर्जी फर्मों का पता लगाकर मान सरकार ने उन पर कार्रवाई की है। सरकार ने इन फर्जी फर्मों से 423 करोड़ के फर्जी बिल बरामद किए हैं और GST Collection की दिशा में रोड़ा बन रहे ऐसे फर्जी संचालकों पर नकेल कसा है। सरकार जीएसटी कलेक्शन कर विकास के अन्य तमाम कार्यों को रफ्तार दे रही है जिससे आम नागरिकों को लाभ हो रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026