---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की बेटी के साथ खालिस्तानियों ने की गाली-गलौच, अमेरिका में फोन कर दी ये धमकी!

सीएम मान की पूर्व पत्नी इंदर कौर की बेटी सीरत कौर के पास लगातार खालिस्तानी समर्थक फोन करके धमकी दे रहे हैं। इस बात की जानकारी पटियाला के एक वकील के द्वारा दिया गया है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 30, 2023 1:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान जहां एक तरफ राज्य के विकास को लेकर योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अब उन्हें खालिस्तान समर्थकों के द्वारा डराने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान की बेटी के पास गुरुवार को एक धमकी भरा फोन आया है। ये फोन खालिस्तान समर्थकों का बताया जा रहा है। पटियाला के एक वकील ने गुरुवार को फोन आने के बाद इस बात की जानकारी दी है।

इस धमकी भरे फोन को लेकर कहा है कि सीएम मान की बेटी सीरत कौर के पास कुछ दिनों से खालिस्तान समर्थकों के फोन आ रहे हैं। ये खालिस्तान समर्थक अपमानजनक बातें करते हुए उन्हें धमकी दे रहे हैं। बता दें कि सीएम मान की पूर्व पत्नी इंदरप्रीत कौर और उनकी दो बेटियां काफी समय से अमेरिका में रह रही हैं। ये खालिस्तान समर्थक वहां उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं।

पटियाला के वकील ने दी जानकारी

एक निजी न्यूज चैनल की मानें तो ” अमेरिका में रह रही सीएम मान की बेटी सीरत कौर को काफी समय से अंजान नम्बरों से खालिस्तानी समर्थक फोन करके धमकी दे रहे हैं।” वहीं इस संबंध में पटियाला कोर्ट में वकालत करने वाले वकील हरमीत बराड़ ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि ” बच्चों को डराकर और उन्हें गालियां देकर ये खालिस्तानी तत्व खालिस्तान पर कब्जा जमाने की योजना बना रहे हैं।” निजी न्यूज चैनल के इंटरव्यू में वकील बराड़ ने इस बात की पुष्टि की है कि ” सीएम मान की पूर्व पत्नी से उनकी बात हुई है और इस घटना की जानकारी भी इंदरप्रीत कौर ने ही दी है।

ये भी पढ़ें: CM Mann का एक और ऐतिहासिक फैसला, PAU और GADVASU के लिए यूजीसी स्केल को दी मंजूरी

अमेरिका में रहती हैं इंदरप्रीत कौर

सीएम मान ने पंजाब की कुर्सी संभालने के बाद दूसरी शादी की है। वहीं उनकी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर काफी समय से अपनी बेटियों को लेकर अमेरिका में रह रहीं हैं। सीएम मान ने अपनी दूसरी शादी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ पहली पत्नी को तलाक देने के बाद किया है। बताया जाता है की साल 2015 में सीएम मान ने अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर को तलाक दिया था। मान की पूर्व पत्नी इंदरप्रीत के दो बच्चे हैं। इन बच्चों में उनकी बड़ी बेटी सीरत कौर के पास ही ये खालिस्तानी तत्व बार – बार फोन करके धमकी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Kejriwal and Mann in Jalandhar: जालंधर पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान, डेरा बल्ला को सौंपेंगे 25 करोड़ का चेक

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026