---Advertisement---

मिशन रोजगार! Bhagwant Mann सरकार की पहल से 65000 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, ऐसे मजबूत हुई ‘रंगला पंजाब’ की नींव

सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में मिशन रोजगार को लगातार गति दे रही है। इसका असर ये है कि आज पंजाब में 65000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 20, 2026 1:47 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में लगातार युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराए जा रहे हैं। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग समेत अन्य तमाम जगत की तस्वीर बदली जा रही है। इसका सीधा उद्देश्य आम जनमानस को लाभ पहुंचाना है। इसी क्रम में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर भी उपलब्ध करा रही है। अब तक राज्य में 65000 से अधिक युवा बिना किसी सिफारिश के योग्यता के आधार पर विभिन्न विभागों में नौकरी हासिल कर चुके हैं। ये रोजगार के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार की खास पहल!

रोजगार को गति देने के लिए पंजाब सीएम के नेतृत्व वाली सरकार ने खास पहल की है।

सूबे में पारदर्शिता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर मुहैया कराए जा रहे हैं। मिशन रोजगार को गति देने का काम सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार कर रही है। इसका सकारात्मक असर ये है कि मार्च 2022 से अब तक पंजाब में 65000 से अधिक युवा सरकारी नौकरी हासिल कर चुके हैं। राज्य में पूरी हुई किसी भी नियुक्ति प्रक्रिया पर अब तक किसी ने ऊंगली नहीं उठाई है। ये दर्शाता है कि कैसे पंजाब सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर सजग है और पूरी जिम्मेदारी से नियुक्ति प्रक्रिया को गति दे रही है।

शासन के प्रयासों से मजबूत हुई ‘रंगला पंजाब’ की नींव!

रंगला पंजाब की नींव राज्य सरकार के प्रयासों से और मजबूत हुई है। युवा सरकारी नौकरी हासिल कर अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक असर पड़ रहा है। योग्य युवा विभिन्न विभागों में चयनित होकर वहां की दशा-दिशा बदलने का काम कर रहे हैं। आम लोगों के समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए इसका निस्तारण किया जा रहा है। काम की गुणवत्ता सुधरी है। इन सभी प्रयासों से रंगला पंजाब की नींव मजबूत हुई है और भगवंत मान सरकार की मुहिम सफल नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

जुलाई 4, 2026

Punjab News

जुलाई 4, 2026

Punjab News

जुलाई 4, 2026

कल का मौसम 5 July 2026

जुलाई 4, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 4, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 4, 2026