---Advertisement---

National Doctor’s Day पर CM Mann का खास संदेश, चिकित्सकों को बताया भगवान का रूप; जानें क्यों खास है आज का दिन?

National Doctor's Day: 1 जुलाई का दिन चिकित्सकों के साथ देश के हर नागरिक के लिए बेहद खास है। इस दिन देश के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor's Day) मनाया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 1, 2024 1:21 अपराह्न

National Doctor's Day
Follow Us
---Advertisement---

National Doctor’s Day: 1 जुलाई का दिन चिकित्सकों के साथ देश के हर नागरिक के लिए बेहद खास है। इस दिन देश के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s Day) मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सीएम मान ने कहा है कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप माने जाते हैं। इस खास दिवस पर हम चिकित्सकों की भूमिका व योगदान को देखते हुए उनके प्रयासों को दिल से सलाम करते हैं। ऐसे में आइए हम आपको राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के बारे में विस्तार से बताते हैं और साथ ही इस बात पर भी प्रकाश डालने की कोशिश करते हैं आखिर ये दिवस खास क्यों है।

National Doctor’s Day पर CM Mann का संदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर खास संदेश जारी कर चिकित्सकों के योगदान को सराहा है।

सीएम मान ने कहा है कि “डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप माने जाते हैं। इसी क्रम में आज डॉ. बिधान चंद्र रॉय जी के जन्मदिन के अवसर पर देश की सेवा में उनकी भूमिका और योगदान को याद करते हुए मनाए जाने वाले इस खास दिवस पर मैं सभी चिकित्सकों को बधाई देता हूं।” इस दौरान उन्होंने इस खास अवसर पर देश के सभी डॉक्टरों के प्रयासों की भी सहारना की है।

क्यों खास है आज का दिन?

भारत के विभिन्न हिस्सों में आज का दिन चिकित्सकों के साथ हर नागरिक के लिए बेहद खास है। दरअसल आज देश भर में चिकित्सकों की सम्मान में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जा रहा है। बता दें कि डॉक्टर्स आज भी अथक व निस्वार्थ भाव से काम करते हुए देश की सेवा करते हैं और ‘सेवा परमो धर्म:’ की परंपरा का पालन करते हैं।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की सबसे बड़ी खास बात है डॉ बीसी रॉय की जयंती होना। दरअसल डॉ बीसी रॉय देश के उन डॉक्टर्स में से एक थे जिन्हें शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता रहते हुए भी उत्कृष्ट चिकित्सा और मरीजों की सेवा करने के लिए जाना जाता था। डॉ बीसी रॉय आगे चल कर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी बने। ऐसे में उनकी स्मृति में और डॉक्टर्स के सम्मान में आज का दिन राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raksha Bandhan 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 27, 2026

Punjab PTI Teacher Recruitment 2026

अगस्त 27, 2026

Rain Alert 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

Jharkhand News

अगस्त 27, 2026