---Advertisement---

Bhai Dooj 2025 पर सीएम भगवंत मान की खास प्रतिक्रिया! प्रदेशवासियों के नाम बधाई संदेश जारी कर कही ये बात

Bhai Dooj 2025 पर्व की लोकप्रियता को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी प्रदेशवासियों के नाम बधाई संदेश जारी किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 23, 2025 3:48 अपराह्न

Bhai Dooj 2025
Follow Us
---Advertisement---

Bhai Dooj 2025: देश के विभिन्न हिस्सों में आज भाई दूज का त्योहार धूम-धाम से मनायाजा रहा है। दिवाली के बाद मनाए जाने वाले भाई दूज पर्व को लेकर एक अलग उत्साह देखने को मिलता है। इस बीच कश्मीर से कन्याकुमारी तक बहनें अपने भाई की सलामती और तरक्की के लिए प्रार्थना करते हुए उनके हाथों में कलावा बांधती हैं।

इसी कड़ी में पंजाब से भी कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो भाई दूज पर्व की भव्यता को दर्शाती हैं। सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पर्व की लोकप्रियता को देखते हुए प्रदेशवासियों के नाम शुभकामना संदेश जारी किया है। सीएम मान के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर दुनिया भर में रहने वाले भाई-बहनों के बीच आपसी प्रेम बने रहने की कामना की गई है।

सीएम मान ने Bhai Dooj 2025 पर जारी किया बधाई संदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर सभी प्रदेशवासियों के नाम बधाई संदेश जारी किया है।

सीएम मान के एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “भाई-बहन के प्रेम और अटूट विश्वास के प्रतीक, भाई दूज के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। विश्व भर में रहने वाले भाई-बहनों का आपसी प्रेम सदैव बना रहे।” मालूम हो कि भाई दूज का त्योहार अपार हर्षोल्लास के साथ पंजाब में भी मनाया जा रहा है।

अमृतसर से मोगा, तरनतारन तक भाई दूज की धूम!

फेस्टिव सीजन के इस दौर में आज भाई दूज का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। यहां बात पंजाब के संदर्भ में करें तो अमृतसर, मोगा, तरनतारन, गुरुदासपुर, जालंधर, बठिंडा समेत अन्य तमाम जनपदों में खुशी की लहर है। बहनें अपने भाईयों की सलामती और तरक्की के लिए प्रार्थना कर रही हैं। सभी भाईयों के हाथ में कलावा बंधा है जो भाई-बहन के मजबूत रिश्तों की डोर को दर्शाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 9, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मार्च 9, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 9, 2026

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026