---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की उपलब्धियों ने बदली तस्वीर! 2025 में नशा के खिलाफ युद्ध, धार्मिक आयोजन और किसानों के लिए ऐसे समर्पित रहा शासन

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली आप सरकार के प्रयासों से पंजाब की तस्वीर बदली नजर आई है। वर्ष 2025 में मान सरकार ने सूबे में कृषि से लेकर उद्योग, चिकित्सा व शिक्षा जगत में कई आयाम हासिल किए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 1, 2026 1:35 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के लिए वर्ष 2025 बेहद खास रहा है। आज जब 1 जनवरी, 2026 को पूरी दुनिया न्यू ईयर के जश्न में डूबी है, तो ऐसे में सभी अपनी-अपनी उपलब्धियों का जिक्र कर रहे हैं। इसी बीच पंजाब कैबिनेट में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी वर्ष 2025 में भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों का एक खांचा पेश किया है। मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नशा के खिलाफ छिड़े युद्ध, 350वीं शहीदी दिवस पर विश्व स्तरीय धार्मिक कार्यक्रम और बाढ़ पीड़ित किसानों को दिए गए मुआवजे का जिक्र करते हुए इसे भगवंत मान सरकार की उपलब्धि बताई है। इन तमाम प्रयासों की देन है कि वर्ष 2025 में पंजाब की तस्वीर बदली है और कृषि से लेकर उद्योग, चिकित्सा, परिवहन आदि में व्यवस्था दुरुस्त हुई है।

मान सरकार की वर्ष 2025 की टॉप उपलब्धियां

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इससे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है। उसमें भगवंत मान सरकार की वर्ष 2025 की उपलब्धियों का जिक्र है। उस लिस्ट में नशीली दवाओं के खिलाफ युद्ध, विश्व स्तरीय धार्मिक आयोजन और बाढ़ पीड़ितों के लिए उच्चतम मुआवजा का जिक्र है। मालूम हो कि भगवंत मान सरकार ने ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान को 2025 में ही रफ्तार दी थी। वहीं 350वीं शहीदी दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी इसी वर्ष किया गया था। इस दौरान देश-दुनिया से श्रद्धालु पंजाब की पवित्र धरती पर पहुंचकर गुरु साहिब को नमन करते नजर आए। मान सरकार ने भयंकर बाढ़ से प्रभावित किसानों को मुआवजा भी इसी वर्ष उपलब्ध कराया जो शासन की तत्परता को दर्शाता है।

सीएम Bhagwant Mann के प्रयासों से बदली पंजाब की तस्वीर

मुख्यमंत्री के प्रयासों से पंजाब की तस्वीर बदली है। सबसे पहले बात चिकित्सा क्षेत्र की करें तो सेहत बीमा योजना को मंजूरी देकर मान सरकार ने पंजाब के हर परिवार के सदस्यों को 10 लाख तक का हेल्थ कवर दिया है। ये अपने आप में एक क्रांतिकारी कदम है जो चिकित्सा जगत की बदली तस्वीर को दर्शाता है। शिक्षा जगत में भी भगवंत मान सरकार ने शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा, स्कूल ऑफ एमिनेंस शुरू हुई और तमाम योजनाओं की मदद से छात्रों तक सीधा लाभ पहुंचाया गया। इसके परिणामस्वरूप शिक्षा जगत की तस्वीर भी बदली नजर आई। कृषि से लेकर परिवहन, उद्योग व अन्य तमाम क्षेत्रों में भी मान सरकार तत्परता से काम करते हुए समर्पित नजर आई।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026