---Advertisement---

CM Bhagwant Mann का बड़ा फैसला! कैबिनेट बैठक में 300 डॉक्टरों को पैनलबद्ध कर खनन नियम में संशोधन को मंजूरी, रोजगार को भी मिलेगी रफ्तार

CM Bhagwant Mann की अध्यक्षता में आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई है। इस दौरान विशेषज्ञ व डॉक्टरों को पैनलबद्ध करने और खनन नियम में बदलाव समेत कई अहम फैसले लिए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 28, 2025 4:56 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: चंडीगढ़ में नवंबर के आखिरी सप्ताह में आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक आज संपन्न हो चुकी है। इस दौरान सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री की ओर से मुहैया कराई गई है। सीएम भगवंत मान के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर बताया गया है कि सभी मंत्रियों की उपस्थिति में कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई है।

इस दौरान पंजाब सरकार ने रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित कई जनहितकारी फैसले लिए हैं। सरकार की ओर से 300 डॉक्टरों को पैनलबद्ध करने के साथ खनन नियम में संशोधन को मंजूरी दी गई है। दावा किया जा रहा है कि मान सरकार के फैसले से रोजगार को भी रफ्तार मिलेगी।

पंजाब कैबिनेट की बैठक में CM Bhagwant Mann का अहम फैसला!

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आज पंजाब कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। इस दौरान सभी वरिष्ठ मंत्रियों की उपस्थिति में कई फैसले लिए गए हैं। पंजाब सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान ही 12 विशेषज्ञताओं सहित 300 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को पैनलबद्ध करने के फैसले पर हरी झंडी दिखाई है। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

इससे इतर पंजाब सरकार ने सूबे में अवैध माइनिंग पर रोक लगाने के लिए पंजाब माइनर मिनरल्स रुल्स 2013 में संशोधन को मंजूरी दी है। सरकार की ओर से कैबिनेट बैठक के दौरान पंजाब को-ऑपरेटिव्स सोसायटी रुल्स, 1963 के तहत समान फ्रेमवर्क बनाने के लिए रूल 28A जोड़ने को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। ये सारे पंजाब की जनता के हित में लिए गए हैं, ताकि उन्हें मिलने वाली सुविधाओं में विस्तार हो सके।

रोजगार को भी रफ्तार देगी पंजाब सरकार

कैबिनेट बैठक के दौरान कई ऐसे फैसले लिए गए हैं जो प्रत्यक्ष रूप से पंजाब में रोजगार को रफ्तार देने में सहायक हो सकते हैं। इसमें 5 लाख तक के सामान की बिना टेंडर खरीद वाला फैसला भी अहम है। वहीं डॉक्टरों को इंसेंटिव देने की बात भी कैबिनेट बैठक से सामने आई है।

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आज की बैठक में रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित कई जनहितकारी फैसले लिए गए हैं। इससे इतर उद्योग जगत को भी बढ़ावा मिलने के आसार हैं जो पंजाब में रोजगार के तमाम नए अवसरों का सृजन कर युवाओं के लिए उज्जवल भविष्य की नींव रखने में सहायक होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 3, 2026

Rajnath Singh

मार्च 3, 2026

Holi 2026

मार्च 3, 2026

Lucknow News

मार्च 3, 2026

Rahul Gandhi

मार्च 3, 2026

Mathura Viral Video

मार्च 3, 2026