---Advertisement---

सीएम Bhagwant Mann की खास पहल! लुधियाना सिविल अस्पताल में कई सुविधाओं का हुआ उद्घाटन, और दुरुस्त हुई स्वास्थ्य व्यवस्था

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने आज लुधियाना में स्थित सिविल अस्पताल में कई नवीनीकृत सुविधाओं का उद्घाटन किया है। सीएम मान ने इसके अलावा इऩोर स्टेडियम में आयोजित रैली को भी संबोधित किया है। इस दौरान पंजाब सरकार की उपलब्धियां और नशे के विरुद्ध छिड़े युद्ध पर बात हुई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 18, 2025 4:39 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: लुधियाना वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। दरअसल, सीएम भगवंत मान ने आज आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ लुधियाना वासियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम मान ने लुधियाना के सिविल अस्पताल में नवीनीकृत सुविधाओं का उद्घाटन किया है। Bhagwant Mann के इस कदम से स्वास्थ्य व्यवस्था और दुरुस्त हो गई है। जो सुविधाएं किसी कारणवस पहने नहीं मिल पाती थी, अब लुधियाना वासी उन सुविधाओं को लेकर बेहतर चिकित्सा सुविधा हासिल कर सकेंगे। सीएम मान ने लुधियाना में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण बातों का भी जिक्र किया है, जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे।

लुधियाना सिविल अस्पताल में नवीनीकृत सुविधाओं का उद्घाटन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के लुधियाना में स्थित सिविल अस्पताल में कई नवीनीकृत सुविधाओं का उद्घाटन किया है। इसमें नया ऑपरेशन थिएटर, नई मशीनरी समेत कई नए-नए चिकित्सा प्रणाली हैं। दावा किया जा रहा है कि सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार के कदम से स्वास्थ्य व्यवस्था और दुरुस्त हो गई है जिसका लाभ आम लोगों को हो सकेगा। लुधियाना के साथ आसपास के इलाकों से आने वाले लोग अब बेहतर सुविधा पाकर अपना इलाज करा सकेंगे।

इनडोर स्टेडियम में सीएम Bhagwant Mann का खास संबोधन!

सीएम भगवंत मान ने लुधियाना में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम के बाद इनडोर स्टेडियम में अपनी बात रखते हुए कहा कि “नशे के खिलाफ एक्शन लेने के लिए हमने 2 सालों में रोडमैप तैयार किया, जिसमें नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेने के साथ-साथ नशे की दलदल में फंसे नौजवानों को ठीक करने पर भी ध्यान दिया गया। पाप की कमाई से बनाए महल ध्वस्त होंगे।”

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने आगे कहा कि “रिश्वतखोरी में फंसे कर्मचारियों के समर्थन में हड़तालें करने वालों से हम कभी भी समझौता नहीं करेंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ हम ज़ीरो टॉलरेंस नीति तहत काम कर रहे हैं। किसी भी भ्रष्ट कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे कोई भी हो।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अप्रैल 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 28, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 28, 2026

Maharashtra News

अप्रैल 28, 2026

US-Iran War

अप्रैल 28, 2026