---Advertisement---

Lohri 2026 पर सीएम भगवंत मान की खास प्रतिक्रिया! पंजाब वासियों के साथ सभी के अच्छे स्वास्थ्य, प्रगति और समृद्धि की कामना

Lohri 2026 के खास अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों के नाम बधाई संदेश जारी किया है। इसके माध्यम से सीएम मान ने लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, प्रगति और समृद्धि की प्रार्थना की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 13, 2026 12:05 अपराह्न

Lohri 2026
Follow Us
---Advertisement---

Lohri 2026: देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लोहड़ी पर्व की धूम है। इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामना संदेश भेज रहे हैं। तिल गुड़ के लड्डू की दुकानें सज गई हैं जहां लोगों की भीड़ जमा है। सब एक-दूसरे के साथ मिलकर लोहड़ी 2026 का पर्व मना रहे हैं। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम भगवंत मान ने आज लोहड़ी के खास अवसर पर पंजाब वासियों के साथ देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोगों के नाम बधाई संदेश जारी किया है। सीएम मान ने सभी के अच्छे स्वास्थ्य, प्रगति और समृद्धि की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री की इच्छा है कि ये खास पर्व लोगों के जीवन में खुशियां और आनंद लेकर आए।

सीएम भगवंत मान की Lohri 2026 पर खास प्रतिक्रिया

देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लोहड़ी पर्व की धूम है। लोग बढ़-चढ़कर इस पर्व का जश्न मना रहे हैं और एक-दूसरे को बधाईयां दे रहे हैं।

इसी बीच सीएम भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लोगों के नाम बधाई संदेश भेजा गया है। मुख्यमंत्री लोहड़ी के अवसर पर लिखते हैं कि “हे ईश्वर, आओ और गरीबी की जड़ को उखाड़ फेंको। लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं जो आनंद, उत्साह और आकांक्षाओं का त्योहार है। ईश्वर आप सभी को अच्छे स्वास्थ्य, प्रगति और समृद्धि प्रदान करें। यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां और आनंद लेकर आए।” सीएम मान की ये प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है।

पंजाब में धूम-धाम से मनाया जा रहा लोहड़ी पर्व

चंडीगढ़ से लेकर जालंधर, बठिंडा, अमृतसर तक आसमान में पतंग ही पतंग नजर आ रहे हैं। शहरों से लेकर देहात इलाकों तक छत पर युवक-युवतियों की भीड़ है जो लगातार पतंगबाजी कर रही है। ये सबकुछ लोहड़ी पर्व को मनाने का खास अंदाज है। इससे इतर लोग एक-दूसरे से मिलकर बधाईयां दे रहे हैं। तिल गुड़ के लड्डू और अन्य स्वादिष्ट व्यंजन लोगों को भेंट की जा रही हैं। पंजाब के लोग बढ़-चढ़कर ढ़ोल-नगाड़ो पर नृत्य भी करते हुए लोहड़ी पर्व मना रहे हैं। इसमें शासन-प्रशासन भी बढ़-चढ़कर लोगों का साथ दे रहा है और सभी तरह की सुरक्षा सुनिश्चित कर उनके पर्व में चार-चांद लगा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

US Iran War

जुलाई 15, 2026

Akhilesh Yadav

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026