---Advertisement---

Bhagwant Mann के नेतृत्व में क्रीडा क्षेत्र में पंजाब का दबदबा! खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर हासिल की कई उपलब्धियां

Bhagwant Mann: क्रीडा हो, स्वास्थ्य हो, शिक्षा हो या परिवहन का क्षेत्र हो। इन सभी महकमो में मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली AAP सरकार ने कई कीर्तिमान रचे हैं। यहां बात फिलहाल क्रीडा क्षेत्र की होगी जिसमें पंजाब के खिलाड़ियों ने कई उपलब्धियां हासिल कर राज्य का नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 26, 2024 7:35 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: क्रीडा हो, स्वास्थ्य हो, शिक्षा हो या परिवहन का क्षेत्र हो। इन सभी महकमो में मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली AAP सरकार ने कई कीर्तिमान रचे हैं। यहां बात फिलहाल क्रीडा क्षेत्र की होगी जिसमें पंजाब के खिलाड़ियों ने कई उपलब्धियां हासिल कर राज्य का नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित किया है। ये सब संभव हो पाया है मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब (Punjab) सरकार के कुशल नीतियों के कारण। ‘AAP पंजाब’ के आधिकारिक एक्स हैंडल से कुछ आंकड़े जारी किए गए हैं जिसके माध्यम से सीएम मान के नेतृत्व में पंजाब की कुछ उल्लेखनीय खेल उपलब्धियों के बारे में जाना जा सकता है।

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में पंजाब की उल्लेखनीय खेल उपलब्धियां

‘आप पंजाब’ के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट जारी किया गया है। इस पोस्ट में पंजाब की कुछ उल्लेखनीय खेल उपलब्धियों का जिक्र किया है। इसमें सबसे प्रमुख है मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) द्वारा एथलीटों को तैयारी के लिए अग्रिम वित्तीय सहायता की शुरुआत करना। पंजाब सरकार की इस खास मुहिम के परिणामस्वरूप पेरिस ओलंपिक में 100 में से 19 भारतीय एथलीट पंजाब से थे। हॉकी टीम ने 8 कांस्य जीतकर कीर्तिमान रचा था। पंजाब सरकार ने ओलंपियन और पैरालिंपियन को तैयारी के लिए 13.10 करोड़ रुपए वितरित किए। इसके अलावा 11 प्रसिद्ध खिलाड़ियों को पीसीएस/डीएसपी नौकरियों से सम्मानित कर उनका ओहदा बढ़ाया। इन 11 में से 9खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम से जुड़े थे।

पंजाब सरकार (Punjab Govt.) ने क्रीडा के क्षेत्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निखारने के लिए 260 खेल स्टेडियम शुरू कर दिया है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र तक के युवा खिलाड़ी इन सुविधाओं का लाभ उठाकर नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। मान सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में पैरा-स्पोर्ट्स को भी शामिल किया जिससे कई खिलाड़ी जुड़े हैं।

खिलाड़ियों को खूब प्रोत्साहित कर रही मान सरकार!

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार खिलाड़ियों को खूब प्रोत्साहित कर रही है। खिलाड़ियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए राज्य में नई खेल नीति लागू की गई। इस नई खेल नीति का लक्ष्य खिलाड़ियों को बेहतर कोचिंग, खेल सामान और रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराना है। पंजाब सरकार तय समय पर खिलाड़ियों को आर्थिक मदद भी देती है ताकि उनका विकास हो सके और वे भविष्य में वैश्विक स्तर पर राज्य और देश का नाम रोशन करें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 9, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मार्च 9, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 9, 2026

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026