---Advertisement---

Punjab Flood: बाढ़ ने पंजाब को दिए गहरे जख्म, अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, CM मान ने केंद्र से की राहत पैकेज की मांग

Punjab Flood: भारी बारिश के चलते आई बाढ़ ने पंजाब को गहरे जख्म दिए हैं। राज्य को अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 24, 2023 3:00 अपराह्न | Updated: जुलाई 24, 2023 4:25 अपराह्न

Punjab Flood
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Flood: भारत में इन दिनों मानसून अपने चरम पर पहुंच चुका है। कई राज्यों में मानसून की बारिश ने भारी तबाही मचाई है। वैसे को ज्यादातर नुकसान पहाड़ी राज्यों में हुआ है, लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश से सटे पंजाब में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

1000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के चलते अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बात की जानकारी दी है। CM माने ने कहा कि राज्य के कई जिले अभी भी बाढ़ (Punjab Flood) की चपेट में है। जिससे कई एकड़ कृषि भूमि पानी में डूब चुकी है।

उन्होंने खुद बाढ़ प्रभावित इकालों का दौरा किया है और अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में AAP सरकार लोगों के साथ है। बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जा रही है।

केंद्र से राहत पैकेज की मांग

CM मान ने कहा कि राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं, जो नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। जल्द इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा, ताकि राहत पैकेज की मांग की जा सके।

उन्होंने कहा कि राज्य में आवासीय क्षेत्र भी बाढ़ की चपेट में है। लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित जिलों में रिलीफ कैंप स्थापित किए गए हैं, जहां खाने पीने से लेकर रहने का इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मुश्किल की इस घड़ी में वे आगे आकर लोगों की मदद करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026