---Advertisement---

Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया सिख समुदाय, UP के पीलीभीत से 7 ट्रकों में भेजी राहत सामग्री

Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ से हाल बेहाल है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से 7 ट्रकों में राहत सामग्री भेजी गई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 29, 2023 12:54 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ से हाल बेहाल हैं। राज्य के करीब 13 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से 7 ट्रकों में राहत सामग्री भेजी गई है। ये राहत सामग्री पीलीभीत में रह रहे सिख समुदाय की ओर से भेजी गई है।

राहत सामग्री में पशुओं का चारा भी मौजूद है। राहत सामग्री में कई लोगों ने सहयोग किया है। इसके अलावा आर्थिक सहायता के तौर पर पैसे भी भेज गए हैं। जिसका योगदान मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया गया है।

7 ट्रकों में भेजी राहत सामग्री

पिपरिया मझारा के धार्मिक स्थल से आज (29 जुलाई) सुबह ट्रकों को रवाना किया गया। इस दौरान सिख समुदाय के कई लोग वहां मौजूद रहे। राहत सामग्री भेजने वालों में शामिल रंजीत सिंह ने बताया कि सिख समुदाय की ओर से 7 ट्रकों में राहत सामग्री पंजाब भेजी गई है।

इसमें खाने पीने की चीजें, दवाइयां, पशुओं का चारा सहित कई अन्य चीजें भेजी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में भी सिख समुदाय ने अपना योगदान दिया है।

पंजाब में बाढ़ से हाल बेहाल

बता दें कि पंजाब में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। घरों से लेकर खेत खलिहान तक पानी में डूब चुके हैं। जिससे अब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है। NDRF लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।

CM मान ने केंद्र से मांगा राहत पैकेज

पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों में रिलीफ कैंप स्थापित किए हैं, जहां खाने-पीने से लेकर रहने की सारी व्यवस्था की गई है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने केंद्र सरकार ने पंजाब को राहत पैकेज देने की मांग उठाई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026