---Advertisement---

Punjab News: विदेशों में पंजाबी महिलाओं पर हो रहे शोषण को लेकर गंभीर Mann सरकार, जल्द बनाई जाएगी पॉलिसी

Punjab News: विदेशों में पंजाबी महिलाओं पर बढ़ रहे शोषण को लेकर पंजाब की मान सरकार गंभीर नजर आ रही है। इसके लिए सरकार जल्द ही पॉलिसी बनाएगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 6, 2023 1:53 अपराह्न

Punjab News:
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: विदेशों में पंजाबी महिलाओं पर बढ़ रहे शोषण को लेकर पंजाब की मान सरकार गंभीर नजर आ रही है। सरकार जल्द ही इसके लिए एक पॉलिसी बनाने जा रही है। ताकि विदेशों में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जा सके। इसके लिए सरकार सबसे पहले पीड़ित महिलाओं से बात करेंगे और उनकी राय ली जाएगी। जिसके आधार पर पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।

11 जून को पीड़ितों से मिलेंगी मंत्री बलजीत कौर

पंजाब सराकर में महिला एवं विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने महिलाओं की राय जानने के लिए एक स्पेशल बैठक बुलाई है। 11 जून को होने वाली ये बैठक जालंधर उपायुक्त कार्यालय (Jalandhar DC office) में होगी। मंत्री बलजीत कौर ने महिलाओं से अपील की है कि वे इस बैठक में हिस्सा लें और चार्चा में शामिल हों। ताकि उनकी राय के आधार पर इस पॉलिसी की रूपरेखा तैयार की जा सके।

ये भी पढ़ें: दिल्ली वालों के लिए Good News, CM Kejriwal का दावा एयर क्वालिटी में हुआ सुधार, AQI घटा

महिलाओं पर शोषण को लेकर गंभीर सरकार

मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि सरकार महिलाओं पर हो रहे शोषण और अत्याचार को लेकर गंभीर है। उसी के तहत एक राज्यस्तरीय पॉलिसी बनाने की तैयारी की जा रही है। इस पॉलिसी के बनने से विदेशों में रह रही और भारत वापस लौट चुकी पंजाबी महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। ताकि वे अपनी जिंदगी को सवार सकें।

विदेशों में हो रहा महिलाओं का शोषण

बता दें कि पिछले कुछ समय से विदेशों में रह रही पंजाबी महिलाओं पर शोषण की कई खबरें सामने आ चुकी हैं। बताया जाता है कि पंजाब के कई एजेंट गलत तरीके से महिलाओं को विदेश भेजते हैं, जिसके बाद वहां महिलाओं के साथ शोषण होता है। इसके अलावा नौकरी का झांसा देकर भी विदेशों में महिलाओं के साथ शोषण होता है। इसी स्थिति से निपटने के लिए सरकार ये पॉलिसी बनाने जा रही है।

ये भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब में फिर बिजली संकट! मौसम विभाग की इस चेतावनी ने बढ़ाई परेशानी, CM Mann ने केंद्र को लिखा पत्र

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026