---Advertisement---

Punjab News: CM Mann के जन-समर्थक नीतियों के सहारे पार होगी नैया, जानें AAP संयोजक Arvind Kejriwal की तैयारी

Punjab News: पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं जिसको लेकर सियासी गलियारों में खूब सुर्खियां बन रही हैं। दावा किया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) राज्य के सभी 13 लोक सभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 24, 2024 2:36 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं जिसको लेकर सियासी गलियारों में खूब सुर्खियां बन रही हैं। दावा किया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) राज्य के सभी 13 लोक सभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इस क्रम में CM Mann के जन-समर्थक नीतियों के सहारे पंजाब में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha) की नैया पार कराने की तैयारी है।

सियासी गलियारों में चल रही खबरों की मानें तो आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ सीएम भगवंत मान (CM Mann) व पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई है। इसके तहत आप संयोजक ने पंजाब (Punjab News) में अकेले चुनाव लड़ने को लेकर हरी झंडी भी दे दी है। दावा किया जा रहा है कि आप पंजाब के सभी 13 सीटों पर ना सिर्फ उम्मीदवार उतारेगी बल्कि अपने जन-समर्थक नीतियों के सहारे पंजाब की सभी सीटों को जीतने में भी सफल रहेगी।

Punjab News: Lok Sabha की तैयारी में AAP

पंजाब (Punjab News) में आम आदमी पार्टी (AAP) लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी में जुट गई है। खबर है कि AAP राज्य के सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। दावा किया जा रहा है कि आप के अकेले चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की ओर से भी हरी झंडी मिल चुकी है और वे जल्द ही इस प्रस्ताव को इंडिया गठबंधन के समक्ष रख सकते हैं।

पंजाब में AAP का जनाधार

पंजाब राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) का मजबूत जनाधार माना जा रहा है। बता दें कि वर्ष 2022 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने राज्य की कुल 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके तहत AAP को पंजाब से कुल 79% का मजबूत बहुमत हासिल हुआ था। इसके बाद सीएम मान को पंजाब का मुख्यमंत्री चुना गया था।

भगवंत मान (CM Mann) के मुख्यमंत्री बनने के बाद से पंजाब (Punjab News) सरकार ने राज्य के लोगों के लिए शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम किया है। इसके अलावा पंजाब के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए पंजाब को नशामुक्त बनाने की तैयारी भी चल रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि AAP पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर क्या स्टैंड अपनाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026