---Advertisement---

Punjab News: भगवंत मान ने लोगों से की वोट देने की अपील, कहा- ‘मोदी सरकार ने लॉलीपॉप देना शुरू कर दिया’

Punjab News: भगवंत मान ने कहा मोदी सरकार सिर्फ देती है लॉलीपॉप, मजेदार किस्सा सुनाकर लोगों से वोट करने की अपील करते नजर आए पंजाब के मुख्यमंत्री।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 28, 2024 1:08 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने सरकार की तरफ से दी जाने वाली सुख सुविधाओं को याद दिलवाते हुए लोगों से वोट देने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना भी साधा और बताया कि कैसे लोगों को अपनी बातों में सिर्फ फंसाने की कोशिश में केंद्र सरकार रहती है। इस दौरान भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ की और मोदी सरकार को ताना देते हुए एक मजेदार किस्सा भी सुनाया।

मोदी सरकार पर भगवंत मान ने साधा निशाना

वीडियो में भगवंत मान कहते हैं, “मोदी कहते हैं 100 रुपये सिलेंडर सस्ता, कमाल करते हैं अगर हजार रुपए महंगा करके 100 रुपये सस्ता कर दिए यह तो सोचो हजार रुपए महंगा करके 100 रुपये सस्ता करता है तो 900 रुपये का नुकसान होगा या फिर 100 रुपये का फायदा करना है।भगवंत मान इस वीडियो में लोगों से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि किसी लड़की का ब्याह फिक्स कर दिया जाता है इसके इसलिए उसके परिवार वाले महंगे सोफे बेड टेलीविजन लेकर आ जाते हैं। सोने-चांदी की ढेर लगा देते हैं लेकिन डाकुओं को पता चल जाता है और वह ट्रक लेकर आ जाते हैं।

मजेदार किस्सा सुनाकर पंजाब के CM ने कहीं ये बात

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “लड़की के घर वालों को एक रूम में बंद कर कुंडी लगा देते हैं और सारा समान लाद कर चलने लगते हैं तभी डाकू का सरदार कहता है कि लड़की के घर वाले कहां है। फिर वे जब दरवाजे खोलते हैं तो देखते हैं कि लड़की के घर वाले डरे सहमे बैठे हुए हैं। डाकू का सरदार पूछता है कि किसकी शादी है। इस पर लड़की बोलती है मेरी। डाकू का सरदार 100 रुपये देकर उसे आशीर्वाद देता है और सारा सामान लूट कर चला जाता है तो लड़की के परिवार में से कोई भी एफआईआर दर्ज करवाने के लिए तैयार नहीं था। वह बोलते हैं कि लूट के तो भले ही चला गया लेकिन 100 रुपये शगुन का दे गया।”

मोदी सरकार ने दिया 100 रुपये का शगुन

भगवंत मान आगे कहते हैं कि “ऐसा ही है मोदी सरकार 5 साल तक लुटती रही और 100 रुपये शगुन के नाम पर दे गया सिलेंडर सस्ता करके।” वीडियो में भगवंत मान सुख सुविधा देने की बात करते हैं और बड़े-बड़े बातें करते हैं जो वह लोगों को देने वाले हैं। इस वीडियो को खुद शेयर करते हुए भगवान मान ने कैप्शन में लिखा, “चुनाव नजदीक आते ही मोदी सरकार ने लॉलीपॉप देना शुरू कर दिया है लेकिन उनकी बातों में ना आए। पंजाब सरकार द्वारा जारी सुविधाओं को देखकर ही वोट दें।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026