---Advertisement---

Punjab News: पंजाब वासियों के लिए बड़ी खबर! ‘मान सरकार’ ने 2 दिन की छुट्टी का किया ऐलान; जानें क्या-क्या रहेगा बंद?

Punjab News: पंजाब वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती (प्रकाश पर्व) और शहादत दिवस को देखते हुए बड़ा ऐलान किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 14, 2024 5:21 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती (प्रकाश पर्व) और शहादत दिवस को देखते हुए बड़ा ऐलान किया है। पंजाब (Punjab News) सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 15 और 16 नवंबर को राज्य में सरकारी अवकाश रहेगा। इस दौरान शिक्षण संस्थान और सरकारी कार्यालय समेत कई अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। लोगों की सुविधा को देखते हुए आपात वस्तुओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को खोलने का आदेश दिया गया है।

Punjab News- पंजाब में लगातार 3 दिनों की छुट्टी!

भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार द्वारा दो दिवसीय सरकारी अवकाश घोषित किए जाने के बाद पंजाबवासी लगातार 3 दिन की छुट्टी का लाभ उठा सकेंगे। दरअसल, आगामी कल यानी 15 नवंबर शुक्रवार को प्रकाश पर्व है। वहीं 16 नवंबर को शहीद सरदार करतार सिंह सराभा का शहादत दिवस है। जबकि 17 नवंबर को रविवार का दिन है। ऐसे में भगवंत मान सरकार के आदेशानुसार शुक्रवार और शनिवार को सार्वजनिक अवकाश तो वहीं रविवार को साप्ताहित अवकाश के तहत लोगों को लगातार 3 छुट्टियां मिलेंगी।

पंजाब में सार्वजनिक अवकाश के दौरान क्या-क्या रहेगा बंद?

प्रकाश पर्व और शहादत दिवस को लेकर घोषित हुए सार्वजनिक अवकाश के दौरान कई संस्थानों पर ताला लटका नजर आएगा। इसमें प्रमुख रूप से शिक्षण संस्थानों का उल्लेख है। राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूल व कॉलेज 15, 16 और 17 नवंबर को बंद रहेंगे। शिक्षण संस्थानों के साथ सभी सरकारी कार्यालय, सरकारी बैंकों में भी छुट्टी करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा व्यापारिक इकाइयों पर भी सार्वजनिक अवकाश का असर पड़ेगा और यहां भी छुट्टियां रहेंगी।

15 नवंबर को मनाया जाएगा प्रकाश पर्व

कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाए जाने वाले प्रकाश पर्व (Prakash Parv) को आगामी कल यानी 15 नवंबर के दिन मनाया जाएगा। इस दिन को गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti 2024) और गुरु पर्व के नाम से भी जानते हैं। प्रकाश पर्व के दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव (Guru Nanak Dev) जी के अनुयायी गुरुद्वारा जाते हैं और भजन-कीर्तन का हिस्सा बनते हैं। इसके बाद दिन ढ़लने के साथ ही दीप जलाए जाते हैं और गुरु नानक देव जी का स्मरण किया जाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Heat Alert 12 March 2026

मार्च 11, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026