---Advertisement---

Punjab News: बड़ी खबर! स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद पंजाब के डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का किया ऐलान, जानें डिटेल

Punjab News: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पीसीएमएस डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी है और काम पर लौटने का फैसला किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 14, 2024 6:19 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पीसीएमएस डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी है और काम पर लौटने का फैसला किया है। गौरतलब है कि पंजाब स्टेट मैडीकल सर्विसेज एसोसिएशन के डॉक्टर्स अपनी मांग को लेकर हड़ताल कर रहे थे। गौरतलब है कि कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के बाद पूरे देश के डॉक्टर्स सुरक्षा समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे। हालांकि अब पंजाब में डॉक्टर्स द्वारा जारी हड़ताल को खत्म कर दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद हड़ताल खत्म

आपको बता दें कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों से मुलाकात की। इसके अलावा बैठक में डॉक्टर्स के सभी मांगों को मान लिया गया है और 12 हफ्ते में इसे पूरा करने का भी स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भरोसा दिया गया है। इस दौरान डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि डॉक्टर्स ने हड़ताल वापस लेने की बात को मान लिया है। (Punjab News) सोमवार से डॉक्टर्स अपनी सीटों पर वापस लौटेंगे। गौरतलब है कि सबसे बड़ा मुद्दा सुरक्षा का था जिसे स्वास्थ्य मंत्री द्वारा एक हफ्ते में हल करने का आश्वासन दिया गया है।

पिछल 6 दिनों से हड़ताल पर थे डॉक्टर्स

मालूम हो कि पिछले 6 दिनों के डॉक्टर्स हड़ताल पर थे। इस दौरान मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपीडी बंद होने के कारण मरीजों को वापस घर जाना पड़ा। बता दें कि इस हड़ताल को तीन चरणों में बांटा गया था। पहला चरण 9 से 11 सितंबर, दूसरा चरण 12 से 15 सितंबर, वहीं तीसरा चरण 16 सितंबर से शुरू होना वाला था। हालांकि इससे पहले ही मान सरकार द्वारा डॉक्टर्स की सारी मांगों को मान लिया गया है। बता दें कि डॉक्टर्स ने कई महत्वपूर्ण मांगे की थी जिसमे डॉक्टरों के प्रमोशन से लेकर सुरक्षा तक की बात कही गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026