---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के सरहिंद नहर में जा गिरी बस, 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर; राहत-बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

Punjab News: पंजाब से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है जिसके तहत सूबे में एक बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के मुक्तसर में कोटकपुरा रोड पर गांव झबेलवाली के निकट एक बस सरहिंद नहर में जा गिरी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 19, 2023 6:12 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है जिसके तहत सूबे में एक बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के मुक्तसर में कोटकपुरा रोड पर गांव झबेलवाली के निकट एक बस सरहिंद नहर में जा गिरी। इस हादसे मे 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है वहीं कई लोगों के मौत की खबर है। हालाकि इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। खबरों की माने तो इस बस में 60 से 65 यात्री सवार थे जिनमे से 40 यात्रियों को सुरक्षित रुप से बाहर निकाल लिया गया है।

पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस संबंध में अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल से पोस्ट कर घटना की जानकारी दी और बताया कि प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और लगातार बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

सीएम मान ने ‘X’ हैंडल से पोस्ट कर दी जानकारी

पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस घटना की जानकारी अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल से पोस्ट कर दी। सीएम मान ने अपने पोस्ट में लिखा कि “मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर नहर में एक प्राइवेट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। बचाव अभियान की पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। भगवान सभी को आशीर्वाद दें। बाकी शेयर करूंगा विवरण जल्द ही।” बताया जा रहा है कि ये बस एक निजी कंपनी की है और ये हादसा आज दोपहर करीब 1 बजे से लेकर 2 बजे के बीच का है। वहीं हादसे के कारण को अब तक पता नहीं लगाया जा सका है।

जारी है राहत बचाव कार्य

बता दें कि मुक्तसर में कोटकपुरा रोड के समीप हुई इस घटना में राहत बचाव कार्य अभी जारी है। इसमें 40 से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित रुप से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं अन्य की तालाश में रेस्क्यू टीमें लगी हैं। इस संबंध में खबर है कि कई यात्रियों की मौत हो गई है, हालाकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बस के साथ हुई इस घटना के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। हालाकि इस संबंध में जांच जारी है और प्रशासन की टीमें मौक पर मौजूद होकर राहत बचाव कार्य करने के साथ ही इसके कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026