---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने 78 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक स्पोर्ट्स हब का रखा नींव पत्थर

Punjab News: पंजाब में खेल बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बर्लटन पार्क को अत्याधुनिक स्पोर्ट्स हब में बदलने संबंधी परियोजना का नींव पत्थर रखा।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 11, 2025 11:26 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में खेल बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बर्लटन पार्क को अत्याधुनिक स्पोर्ट्स हब में बदलने संबंधी परियोजना का नींव पत्थर रखा।

78 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित की जाएगी

यह परियोजना 78 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित की जाएगी।
इसे एक ऐतिहासिक पल बताते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि ये नई खेल सुविधाएं भारत की खेल राजधानी के रूप में जालंधर को मिले दर्जे को और मजबूत करेंगी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत, बर्लटन पार्क को एक व्यापक स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें कई तरह की सुविधाएं शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत एक अत्याधुनिक क्रिकेट मैदान सहित विभिन्न अन्य स्टेडियम और आधुनिक खेल सुविधाएं तैयार की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि दो बहु-उद्देशीय स्टेडियम भी विकसित किए जा रहे हैं जिनमें से एक हैंडबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और कुश्ती को समर्पित किया गया है और दूसरा वेटलिफ्टिंग, जूडो और कबड्डी के लिए तैयार किया जा रहा है। दोनों नेताओं ने कहा कि फुटबॉल और हॉकी के लिए अलग स्टेडियम बनाने की भी योजना बनाई गई है और साथ ही योग प्रेमियों के लिए एक समर्पित योग शेड और युवा खिलाड़ियों के लिए एक स्केटिंग रिंक भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, साइकिलिंग और जॉगिंग ट्रैक बनाए जाएंगे और मौजूदा लॉन टेनिस कोर्टों को आधुनिक बनाया जाएगा।

इनडोर स्टेडियम में 500 दर्शकों और आउटडोर में 1,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी

दोनों नेताओं ने कहा कि स्पोर्ट्स हब के इनडोर स्टेडियम में 500 दर्शकों और आउटडोर में 1,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुविधा में वृद्धि करने के लिए, इस सुविधा में कैफेटेरिया, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स/वेंडिंग ज़ोन, भरोसेमंद बिजली और पानी की आपूर्ति और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। उन्होंने आगे कहा कि निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने के लिए कॉम्प्लेक्स को ट्रांसफॉर्मर और डी.जी. सेटों से लैस किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्क में एंट्री के लिए तीन मुख्य रास्तों, सुचारू यातायात प्रबंधन के लिए ट्रैफिक लाइटों का प्रावधान किया जाएगा और सड़कों को सुंदर लैंडस्केपिंग के साथ तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हब में 200 से अधिक चार-पहिया वाहनों और 150 से अधिक दो-पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। जालंधर की समृद्ध खेल विरासत को उजागर करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि यह शहर को बर्लटन पार्क, सुरजीत हॉकी स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉलेज जैसी संस्थाओं के कारण विश्व स्तर पर जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि जालंधर में तैयार की जाने वाली फुटबॉल, रग्बी गेंदें और अन्य उपकरण फीफा विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों में इस्तेमाल किए जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया भर के शीर्ष क्रिकेट खिलाड़ी जालंधर में बने क्रिकेट बल्लों का उपयोग करते हैं और पंजाब की खेल परंपरा यहीं से शुरू होकर यहीं से नई ऊंचाइयों तक गई है।
दोनों नेताओं ने दोहराया कि पंजाब सरकार खेल क्षेत्र में जालंधर की प्रमुखता को और आगे ले जाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने अंत में कहा कि यह प्रोजेक्ट अगले साल के भीतर मुकम्मल हो जाएगा और जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 10, 2026

Punjab News

मार्च 10, 2026